दिल्ली हाईकोर्ट में डीडीसीए मानहानि केस खत्म, केजरी समेत 4 आप नेताओं के बाद विश्वास ने भी माफी मांगी https://ift.tt/2LB3GVX दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) मानहानि केस में आप नेता कुमार विश्वास ने भी अरुण जेटली से माफी मांग ली है। उन्होंने सोमवार को जेटली के वकीलों को माफीनामा सौंपा। वकीलों के मुताबिक, वित्त मंत्री ने इसे स्वीकार कर लिया है। पिछली सुनवाई में विश्वास ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा था कि उन्होंने केजरीवाल और पार्टी नेताओं से मिली जानकारी के आधार जेटली के खिलाफ बयान दिए थे। बता दें कि 2015 में मुख्यमंत्री केजरीवाल समेत 5 आप नेताओं ने डीडीसीए में कथित घोटाले को लेकर अरुण जेटली पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसे लेकर जेटली ने 10 करोड़ के सिविल और आपराधिक मानहानि के मुकदमे दायर किए थे। पिछले दिनों 4 नेताओं के माफी मांगने पर वित्त मंत्री ने केस वापस ले लिया था। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें