भाजपा का संपर्क फॉर समर्थन अभियान: 50 लोगों से मिलेंगे शाह, पूर्व सेना प्रमुख सुहाग से हुई पहली मुलाकात https://ift.tt/2slFCNX नरेंद्र मोदी की अगुआई में केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा ने 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान शुरू किया है। इसके तहत पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सुहाग और संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप से उनके घर जाकर मुलाकात की। शाह कम से कम 50 प्रतिष्ठित लोगों से निजीतौर पर संपर्क करेंगे। इसके तहत केंद्र सरकार के जनउपयोगी काम के प्रति देश में जागरुकता पैदा करने और जनता के समर्थन के लिए भाजपा घर-घर जाएगी। इसमें बूथ स्तर तक पार्टी का हर कार्यकर्ता भाग लेगा। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें