चाचा चौधरी के साथ नरेंद्र मोदी बच्चों को देंगे ज्ञान, राकांपा का शिक्षा में राजनीति करने का आरोप https://ift.tt/2sgO3Ku सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिला परिषद के स्कूलों में केंद्र से आने वाली नई किताब 'चाचा चौधरी और मोदी' को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसमें, चाचा चौधरी मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी देते नजर आ रहे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सांसद सुप्रिया सुले ने सोमवार को भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में भी राजनीति कर रही है। वह सर्व शिक्षा अभियान के लिए मिलने वाले पैसे का दुरुपयोग कर अपनी मार्केटिंग में व्यस्त है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tech Guruji https://ift.tt/2KIg2dB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें