सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अगले 15 साल में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा भारत: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत जल्द ही 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले 15 साल में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा. सियोल में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने हाल के वर्षों में उनकी सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों को जिक्र किया. इनमें कई नई पहल शामिल हैं. मोदी ने इस बात का जिक्र किया कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. उन्होंने कहा कि, ‘हमारा लक्ष्य अगले 15 साल में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में आने का है.’ मोदी ने कहा कि सुधारों की वजह से भारत विश्व बैंक की कारोबार सुगमता (ईज ऑफ डुइंग बिजनेस ) रैंकिंग में 77वें स्थान पर आ गया है. अगले साल में हमारा 50वें स्थान पर आने का लक्ष्य है. प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को दो दिन की राजकीय यात्रा पर दक्षिण कोरिया पहुंचे. वह शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. दोनों नेता ट्रंप-किम शिखर बैठक से पहले कोरिया प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त करने के मुद्दे पर विचार करेंगे.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2E0AlRL

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S