पुलवामा हमले के बाद से घाटी में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ जबरदस्त ऑपरेशन छेड़ रखा है. हमले के बाद से कई आतंकियों को ढेर किया जा चुका है, साथ ही सेना इन्हें पूरी तरह साफ करने के इरादे से लगी हुई है. शुक्रवार को भी बारामूला में सुरक्षाबल ऑतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं. बारामूला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को घेर रखा है. आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ जारी है. Jammu and Kashmir: An encounter has started between terrorists and security forces in Warpora area of Sopore in Baramulla district. More details awaited. — ANI (@ANI) February 22, 2019 सोपोर के वारपोरा में चल रहे इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को घेर लिया है. रिपोर्ट है कि यह जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, राष्ट्रीय राइफल्स का जॉइंट ऑपरेशन है. बता दें कि पुलिस ने पूरे इलाके में धारा 144 लगा रखी है और इलाके में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं, जिसके चलते आतंकी एक-दूसरे से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने खास जानकारी के आधार पर सोपोर के वारपोरा इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वहां मौजूद आतंकवादियों ने तलाशी अभियान चला रहे सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ जारी है और पूरी जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है. (एजेंसी से इनपुट के साथ)
from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2H1Cv6G
from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2H1Cv6G
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें