सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हिमाचल में बर्फबारी में दबे ITBP के 6 जवान, एक का शव मिला

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बर्फबारी से बड़े नुकसान की खबर है. न्यूज 18 के मुताबिक बर्फबारी की वजह से यहां ITBP के 6 जवान ग्लेशियर की चपेट में आए हैं. बताया जा रहा है कि इन 6 जवानों में से एक का शव भी बरामद कर लिया गया है. लापता 5 जवानों की खोजबीन की जा रही है. घटना बुधवार दोपहर की है. हिमाचल में किन्नौर के काजा से करीब 150 किमी दूर हादसा हुआ है. अंधेरा और ठंड अधिक होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया है. गुरुवार सुबह तलाशी अभियान फिर शुरू होगा. बताया जा रहा है कि ये जवान पानी की पाइपलाइन ठीक करने गए थे. इस दौरान पहाड़ से ग्लेशियर टूटा और जवान बर्फ के नीचे दब गए. किन्नौर जिला प्रशासन ने मामले की पुष्टि की है. उधर जम्मू कश्मीर में भी तेज बर्फबारी की खबरें हैं. जम्मू कश्मीर में बनिहाल के पास जवाहर सुरंग के आसपास बर्फबारी होने और बारिश की वजह से कई स्थानों पर हुए भूस्खलन के कारण बुधवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियां कई घंटों तक फंसी रहीं. अधिकारियों ने बताया कि 270 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर रात में बनिहाल और रामबन के बीच डिगडोल, बैटरी चेश्मा और मरूग पर कई जगह भूस्खलन हुआ. इस वजह से कश्मीर घाटी को सभी मौसम में देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाली सड़क पर यातायात अवरूद्ध हो गया. अधिकारियों ने बताया कि तत्काल सड़क पर से मलबा आदि हटाने का काम शुरू किया गया.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2DX7cH7

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S