सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जम्मू कश्मीर: प्रशासन ने की शांति की अपील, कहा- अफवाहों पर ना दें ध्यान

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने रविवार को राज्य के लोगों से शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब संविधान के अनुच्छेद 35-ए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले अलगाववादियों पर सरकार की कार्रवाई से कश्मीर में तनाव बढ़ गया. गौरतलब है कि कार्रवाई के तहत 150 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए गए लोगों में मुख्य रूप से जमात-ए-इस्लामी से जुड़े लोग थे. इसके साथ ही और भी प्रशासनिक उपाय भी किए गए जिससे लोगों में युद्ध का डर पैदा हो गया और श्रीनगर और कश्मीर के अन्य इलाकों में लोग घर के जरूरी सामान को स्टोर करने लगे हैं और अपने वाहनों के लिए पेट्रोल खरीद रहे हैं. राज्यपाल प्रशासन के मुख्य प्रवक्ता रोहित कंसल ने बताया, 'पिछले कुछ दिनों में कई अफवाहें फैलीं और डर पैदा करने वाले संदेशों का प्रसार किया गया. हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और प्रसारित हो रही जानकारी के आधार पर घबराए नहीं.' उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों और संगठनों ने दुर्भाग्य से इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी जिससे लोगों में घबराहट और बढ़ गई है. कंसल ने कहा, 'मेरी हर किसी से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और डर पैदा करने से बचें और न ही उन्हें बढ़ा-चढ़ा कर पेश करें.'

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2NuqKXW

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S