सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ICC World Cup 2019: टीम इंडिया की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता- शशांक मनोहर

पुलवामा में CRPF के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले वर्ल्ड कप मुकाबले के बॉयकॉट की मांग जोर पकड़ रही है. इस बीच खबर यह भी है कि बीसीसीआई ने आईसीसी को अपने चिंताओं से अवगत करा दिया है. अब आईसीसी के चेयरमेन शशांक मनोहर ने साफ किया है कि इसी साल इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी की प्राथमिकता सभी टीमों और खास तौर से भारतीय टीम की सुरक्षा होगी. समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए शशांक मनोहर ने कहा, हमें बीसीसीआई की चिट्ठी मिली है. सुरक्षा का मसला हमारे लिए हमेशा से ही प्राथमिकता का मसला रहा है. दुबई में 2 मार्च को होने वाली आईसीसी की मीटिंग में बीसीसीआई को सुरक्षा के मामले में सारी जानकारियां मुहैया कराई जाएंगी. इस मीटिंग में हम बीसीसीआई के सुरक्षा के हर इंतजाम से अवगत कराएंगे, हर बोर्ड का यह जानने का का पूरा अधिकार है.   BCCI writes to ICC regarding its concerns & commitments ahead of ICC events including World Cup. Concerns include security of Indian players, officials, fans. BCCI in its letter urges the cricketing community to sever ties with countries from where terror emanates. #PulwamaAttack pic.twitter.com/Wg2hepTrsk — ANI (@ANI) February 22, 2019 बीसीसीआई ने आईसीसी को लिखी चिट्ठी में इस बात को लेकर चिंता जताई है कि 30 मई से होने वाले वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को खिलाड़ियों, ऑफिशियल्स और फैंस की सुरक्षा खतर में पड़ सकती है.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2ty1S8e

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S