सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पाक में घुसकर की गई कार्रवाई पर बोले राहुल गांधी- भारतीय वायुसेना के पायलटों को मेरा सलाम

पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमलों का जवाब भारतीय वायुसेना ने सीमा पार छिपे जैश ए मोहम्मद के आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई कर दिया है. वायुसेना सेना ने जैश के आतंकियों के ठिकानों पर बीती रात फाइटर जेट से हमले किए. आतंकियों पर की गई इस कार्रवाई का कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी समर्थन किया है. राहुल ने कहा है कि मैं भारतीय वायुसेना के पायलटों को सैल्यूट करता हूं. I salute the pilots of the IAF. — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 26, 2019 न्यूज 18 के मुताबिक, भारतीय वायुसेना के विमानों ने नियंत्रण रेखा पार कर आतंकी कैंपों पर करीब 1 हजार किलो के बम बरसाए हैं. बताया जा रहा है कि इस हमले में करीब 200 से 300 आतंकियों के मारे जाने की संभावना है. सूत्रों ने बताया है कि 26 फरवरी की रात करीब साढ़े तीन बजे वायुसेना के 12 मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने आतंकियों के बेस कैंप पर हमला किया और उसे पूरी तरह तबाह कर दिया. इसके पहले पाकिस्‍तानी सेना ने आरोप लगाया गया था कि भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा का उल्‍लंघन किया है. पाकिस्‍तानी सेना के प्रवक्‍ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया कि 'भारतीय वायु सेना के विमानों ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करते हुए मुजफ्फराबाद सेक्‍टर में घुस आए. पाकिस्तान वायु सेना ने तुरंत कार्रवाई की. भारतीय विमान वापस चले गए.' यह जगह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पड़ता है. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला किया था. इसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान से ऑपरेट कर रहे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2U7HzdJ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S