पुलवामा अटैक के बाद कश्मीर में अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा हटाने के बाद अलगाववादी नेता जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के चीफ यासीन मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. ANI की जम्मू कश्मीर में अलगाववादियों पर व्यापक कार्रवाई के संकेतों के बीच शुक्रवार रात जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक को हिरासत में ले लिया गया. कहा जा रहा है कि मलिक को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली आर्टिकल 35ए पर सुनवाई से पहले हिरासत एहतियातन हिरासत में लिया गया है. ये सुनवाई सोमवार को हो सकती है. Jammu Kashmir Liberation Front Chief Yasin Malik was detained from his residence in Srinagar last night, ahead of hearing on Article 35A in Supreme Court which is likely to take place on Monday. pic.twitter.com/S8c9QFhG1e — ANI (@ANI) February 23, 2019 अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. हालांकि अभी किसी और के हिरासत में लिए जाने की पुष्टि नहीं की गई है. पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर भीषण आतंकवादी हमले के आठ दिन बाद यह कार्रवाई सामने आई है. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे.
from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2VdkKW3
from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2VdkKW3
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें