सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शहीदों के परिजनों से बोले प्रियंका और राहुल: हमने भी अपने पिता को खोया है

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है. इसी कड़ी में बुधवार को अचानक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए शामली के अमित कोरी के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचीं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी दोनों ने शहीद अमित और प्रदीप के घर जाकर सांत्वना दी. इस दौरान राहुल ने शहीद के परिवार से कहा- 'हमने भी पिता को खोया है. आपका दर्द अच्छी तरह समझता हूं.' प्रियंका और राहुल मेरठ में बसे टीकरी गांव में स्थित शहीद अजय कुमार के घर भी जा सकते हैं. कांग्रेस नेताओं के आगमन के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है. इससे पहले प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने कैराना के मशहूर शिव शक्ति ढाबे में चाय भी पी. उनके साथ यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे. राहुल-प्रियंका की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. प्रियंका गांधी 11 फरवरी को चार दिन के लिए लखनऊ आई थीं. इस दौरान उन्होंने सभी 41 लोकसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं के साथ मैराथन बैठक कर फीडबैक लिया था. साथ ही कहा था कि कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर मजबूती से चुनाव लड़ेगी. गौरतलब है कि 23 जनवरी को प्रियंका को पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस पार्टी का महासचिव बनाया गया था. दोनों को क्रमश: पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा गया है.कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पुरजोर मेहनत कर रही हैं. वह लगातार बैठकें कर रही हैं. (साभार न्यूज18)

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2ttAOal

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S