सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलवामा हमला: आतंकियों ने किया था सज्‍जाद भट की मारुति इको कार का इस्तेमाल

पुलवामा हमले में आतंकियों ने मारुति इको कार का इस्तेमाल किया था. इस बात का खुलासा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की जांच में हुआ है. हमले में किस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था, ये पता करने के लिए NIA ने फॉरेंसिक और ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट की मदद ली थी. NIA के मुताबिक मारुति इको कार का मालिक सज्जाद भट्ट है. भट्ट अनंतनाग ज़िले के बिजबेहारा का रहने वाला है. 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले के बाद से वह फरार है. NIA का कहना है सज्जाद कुछ दिन पहले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था. पिछले दिनों सोशल मीडिया पर सज्जाद की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जहां वह हथियार के साथ दिख रहा था. NIA: Sajjad Bhat (owner of vehicle used in #PulwamaAttack) has reportedly joined Jaish-e-Mohammed (JeM). (Pic courtesy: NIA) pic.twitter.com/NGRxTb7Wb7 — ANI (@ANI) February 25, 2019 जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) काफिले पर हुए आतंकी हमले की नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) जांच कर रही है. हमले के 6 दिन बाद एनआईए ने एफआईआर दर्ज की थी. एफआईआर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और उसके सरगना मसूद अजहर का नाम भी शामिल है. शुरुआती जांच में NIA को इस बात के काफी सबूत मिले हैं कि इस हमले में जैश सरगना मसूद अजहर का हाथ है. उसने पाकिस्तान में बैठकर इस हमले की साजिश रची. 14 फरवरी को पुलवामा में CRPF के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था. इसमें 40 जवान शहीद हो गए थे. जैश ए मोहम्मद ने एक वीडियो जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी. इस हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्ते और भी तनावपूर्ण हो गए हैं.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2XokC7T

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S