प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 24 फरवरी को गोरखपुर से 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' (PM-KISAN) की शुरुआत करेंगे. इसके तहत केंद्र सरकार रविवार को लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में दो हजार रुपए की पहली किस्त देगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर स्थित फर्टीलाइजर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के मैदान में इस योजना का बटन दवाबकर उद्घाटन करेंगे. इसके जरिए किसानों को फर्स्ट इंस्टॉलमेंट के 2,000 रुपए मिलेंगे. 1.2 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ इसके बाद पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाभार्थी किसानों से बात भी करेंगे. PM-KISAN के लाभार्थियों की पहली लिस्ट तैयार हो गई है. सरकार 1.2 करोड़ किसानों की लिस्ट तैयार की है, जिनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 2000 रुपये मिलेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बारे में ट्वीट करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज गोरखपुर से प्रारंभ होने जा रही है. यह योजना करोड़ों लघु और सीमांत किसानों के अथक परिश्रम का सम्मान करते हुए उनके जीवन में खुशहाली लाएगी और उनकी आशाओं के पंखों को एक नई उड़ान देगी.' 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' श्री @narendramodi जी द्वारा आज गोरखपुर से प्रारंभ होने जा रही है। यह योजना करोड़ों लघु और सीमांत किसानों के अथक परिश्रम का सम्मान करते हुए उनके जीवन में खुशहाली लाएगी और उनकी आशाओं के पंखों को एक नई उड़ान देगी। जय किसान। — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 24, 2019 इससे पहले 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने किसानों, मजदूरों और मिडिल क्लास के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया था. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए उन किसानों को बड़ा तोहफा दिया था, जिनके पास 2 हेक्टेयर या फिर उससे कम जमीन हो. वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने छोटे किसानों के सपोर्ट के लिए सालाना 6 हजार रुपए देने का ऐलान किया था. ये 6 हजार रुपए 2,000 रुपए की तीन समान किस्तों में लाभान्वित किसानों के बैंक खातों में सीधे ही ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. इस कार्यक्रम का वित्त पोषण भारत सरकार द्वारा किया जाएगा. बजट पेश करते समय बताया गया था कि 4.8 एकड़ वाले किसानों या फिर उससे कम भूमिवाले लगभग 12 करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ मिल सकता है.
from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2E9XJw6
from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2E9XJw6
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें