सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कांग्रेस की सरकार आई तो अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को मिलेगा शहीद का दर्जा- राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को देश भर से जुटे छात्रों को दिल्ली में संबोधित किया. 'शिक्षा: दशा और दिशा' नाम के इस कार्यक्रम का आयोजन राजधानी स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुआ. आम तौर पर कुर्ता-पजामा में नजर आने वाले राहुल गांधी छात्रों के बीच जींस, टीशर्ट और हाफ जैकेट में पहुंचे थे. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद हुई. इस दौरान छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए. Congress President Rahul Gandhi during an interaction with university students in Delhi: Soldiers of paramilitary forces should get the status of martyrs, if our government comes to power they will get that status. pic.twitter.com/jNDQMbwboh — ANI (@ANI) February 23, 2019 राहुल गांधी ने कहा, 'अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए. अगर हमारी सरकार सत्ता में आती है तो हम इन जवानों को शहीद का दर्जा देंगे.' राहुल ने कहा, 'सारा काम 15-20 उद्योगपतियों के लिए ही किया जा रहा है. सोच स्पष्ट है कि सरकार शिक्षा पर पैसा नहीं लगाना चाहती. सरकार चाहती है कि शिक्षा पर पैसा छात्र लगाएं और निजीकरण के जरिए इससे 15-20 उद्योगपतियों को ही मदद मिले. हमारा मानना है कि सरकार को शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में मदद करनी चाहिए.' Rahul Gandhi: Vice Chancellors these days are ideological people from an organisation.They're not concerned with global vision&feelings of students. They're only concerned with their own ideology&want to use India's education system as a weapon. It is an insult to students.#Delhi pic.twitter.com/LIEhUZ8LeB — ANI (@ANI) February 23, 2019 कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी की केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'आज विश्वविद्यालयों में कुलपति के पद पर एक संगठन की विचारधारा के लोग बैठाए जा रहे हैं. वो चाहते हैं कि हिंदुस्तान की शिक्षा प्रणाली उनका औजार बन जाए. उनको ग्लोबल विजन और छात्रों के हित का ख्याल नहीं है. यह देश के छात्रों का अपमान है.' राहुल गांधी ने कहा, 'जब मैं कहता हूं कि सरकार को शिक्षा के लिए मदद करना चाहिए, तो इसका मतलब है कि बैंक कर्ज को आसान बनाना, छात्रवृत्ति, अधिक विश्वविद्यालयों को जोड़ना, नामांकन को आगे बढ़ाना. अगर आप इनके आंकड़ों को देखें, तो बीजेपी राज में इनमें गिरावट आई है.'

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2BOs5E9

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S