सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलवामा हमले के बाद भारत की सख्ती, अपने हिस्से का पानी पाकिस्तान जाने से रोकेगा

पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए एक और सख्त कदम उठाया है. भारत ने फैसला किया है कि पाकिस्तान की तरफ जाने वाले नदियों के अपने हिस्से के पानी का बहाव रोकेगा और उसे पाकिस्तान जाने से रोकेगा. केंद्रीय मंत्री नितिन ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने फैसला किया है कि वो पाकिस्तान जाने वाले अपने हिस्से के पानी को रोकेगा. भारत पूर्व में बहने वाली नदियों के पानी को पाकिस्तान जाने से रोक कर उसका जम्मू कश्मीर और पंजाब में इस्तेमाल करेगा. Under the leadership of Hon'ble PM Sri @narendramodi ji, Our Govt. has decided to stop our share of water which used to flow to Pakistan. We will divert water from Eastern rivers and supply it to our people in Jammu and Kashmir and Punjab. — Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) February 21, 2019 सिंधु जल संधि के मुताबिक भारत पूर्वी नदियों के 80% पानी का इस्तेमाल कर सकता है, हालांकि भारत ऐसा अब तक कर नहीं पा रहा था. अब केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि रावी नदी पर शाहपुर-कांडी में डैम बनाने का काम शुरू हो गया है. इसके साथ ही UJH प्रोजेक्ट में हमारे हिस्से का पानी स्टोर किया जाएगा. इस पानी का इस्तेमाल पंजाब और जम्मू कश्मीर में होगा. Under the leadership of Hon'ble PM Sri @narendramodi ji, Our Govt. has decided to stop our share of water which used to flow to Pakistan. We will divert water from Eastern rivers and supply it to our people in Jammu and Kashmir and Punjab. — Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) February 21, 2019 भारत के इस कदम के बाद पाकिस्तान के सामने पानी की बड़ी समस्या आ सकती है. नितिन गडकरी ने इससे पहले उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बुधवार को कहा था कि जिन तीन नदियों का पानी पाकिस्तान जाता है, उन नदियों के पानी को बांध बनाकर रोकने की योजना बनाई जा रही है. इन नदियों के पानी की वजह से यमुना में पानी का प्रवाह भी बढ़ेगा.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2GTMRWp

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S