सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पाकिस्तान ने रद्द की समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सर्विस, अटारी बॉर्डर पर फंसे पाक नागरिक

पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के बीच पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन दोनों देशों के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सर्विस रोक दी है. यह सेवा इस संबंध में अगला नोटिस जारी किए जाने तक निलंबित रहेगी. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. यह ट्रेन लाहौर से सोमवार और गुरुवार को रवाना होती है. ‘डॉनन्यूज टीवी’ ने रेल प्राधिकारियों के हवाले से गुरुवार को बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता एक्सप्रेस रेल सेवा को अगला नोटिस जारी होने तक रोक दिया गया है. सप्ताह में दो बार चलने वाली इस ट्रेन के जरिए लाहौर से 16 यात्रियों को रवाना होना था. कराची से इस ट्रेन का सफर शुरू हुआ लेकिन यह लाहौर रेलवे स्टेशन पर अटक गई. उधर, न्यूज18 की खबर के मुताबिक पाकिस्तान ने अपने ही नागरिकों के लिए गेट नहीं खोला है. अटारी बॉर्डर पर 27 पाकिस्तानी नागरिक फंसे हुए हैं. समझौता एक्सप्रेस में छह स्लीपर डिब्बे और एक एसी 3 टियर कोच है. इस रेल सेवा की शुरुआत शिमला समझौते के तहत 22 जुलाई 1976 को की गई थी. पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. पुलवामा आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले के बाद भारत ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किया था. इस अभियान में बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए थे.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2tQ5kLX

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S