सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत-पाकिस्तान की टेंशन के बीच राजनाथ सिंह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

भारत की तरफ से की गई सर्जीकल स्ट्राइक का बदला लेते हुए पाकिस्तना ने बुधवार सुबह भारतीय वायुसीमा में एयर स्ट्राइक की. इसके बाद से स्थिति बेहद गंभीर हो गई है. हालात को देखते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह नॉर्थ ब्लॉक में एनएसए अजीत डोभाल और रॉ चीफ के साथ हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं. इस मीटिंग में दूसरे बड़े अधिकारी भी मौजूद हैं. वहीं NSA अजीत डोभाल ने प्रधानमंत्र मोदी को हालातों की  जानकारी भी दी है. Union Home Minister Rajnath Singh is holding a high-level meeting at North block; NSA, RAW chief, Home Secretary and other officials present at the meeting https://t.co/dOrQVYTuxJ — ANI (@ANI) February 27, 2019 एयर स्टाइक के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा है कि पाकिस्तानी वायुसेना ने एलओसी के पास एयर स्ट्राइक किया है. इस कार्रवाई का मकसद अपने अधिकारों का प्रदर्शन है. उन्होंने कहा है कि ये आत्मरक्षा में उठाया गया कदम है. मोहम्मद फैसल ने कहा है कि वो तनाव को बढ़ाना नहीं चाहते. इससे पहले पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने कहा था कि पाकिस्तानी वायुसेना ने भारतीय वायुसेना के दो एयरक्राफ्ट मार गिराएं हैं, जो पाकिस्तानी सीमा में घुस आए थे. एक एयरक्राफ्ट पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में गिरा है जबकि दूसरा भारत प्रशासित कश्मीर में. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता का दावा है कि एक भारतीय वायुसेना के एक पायलट को गिरफ्तार किया गया है. वहीं बताया ये भी जा रहे है कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के F-16 फाइटर जेट को नौशेरा सेक्टर में मार गिराया है. एक पैराशुट को नीचे उतरते देखा गया है लेकिन उसके पायलट की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2T4Xb50

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S