सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरकार ने 18 हुर्रियत नेताओं और 155 राजनीतिक व्यक्तियों की सुरक्षा में की कटौती

बुधवार को जम्मू कश्मीर सरकार ने एक गंभीर कदम उठाते हुए 18 हुर्रियत नेताओं की सुरक्षा में कटौती की है. यह माना जा रहा था कि इन अलगाववादी नेताओं को सुरक्षा प्रदान करना दुर्लभ राज्य संसाधनों की बर्बादी है. जिसका कहीं और बेहतर उपयोग किया जा सकता है. जिन नेताओं की सुरक्षा घटाई गई है, उनमें एसएएस गिलानी, आगा सैयद मोसवी, मौलवी अब्बास अंसारी, यासीन मलिक, सलीम गिलानी, शहीद उल इस्लाम, जफर अकबर भट, नईम अहमद खान, मुख्तार अहमद वाजा, फारूक अहमद किचलू, मसरूर अब्बास अंसारी, आगा सैयद अबुल हुसैन, अब्दुल गनी शाह और मोहम्मद मुसद्दिक भट के नाम हैं. गौरतलब है कि 4 व्यक्तियों की सुरक्षा रविवार को ही वापस ले ली गई थी. इसके अलावा, राज्य सरकार ने 155 राजनीतिक व्यक्तियों और कार्यकर्ताओं की सुरक्षा भी वापस ले ली है. इनको खतरे के आशंका और उनकी गतिविधियों के आधार पर सुरक्षा दी गई थी. लेकिन माना जा रहा है कि अब इस सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है. जिन राजनीतिक व्यक्तियों की सुरक्षा हटाई गई है उनमें शाह फैसल का नाम भी है, जिन्होंने हाल ही में प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दिया है. सरकार के इस कदम के बाद हजारों की संख्या में पुलिस बल और सेकड़ों गाड़ियां नियमित पुलिस कार्य में ली जा सकेंगी.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2TbGJ26

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S