सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

यूपी ATS ने सहारनपुर से गिरफ्तार किए जैश के 2 आतंकवादी

उत्तर प्रदेश एटीएस ने जैश ए मोहम्मद के दो आतंकी पकड़े हैं. डीजीपी ओपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रात में यूपी एटीएस को संदिग्ध आतंकियों की जानकारी मिली थी. कुछ कश्मीरी देवबंद में बगैर एडमिशन के रह रहे हैं. रात में यूपी एटीएस के आईजी ने देवबंद में ऑपरेशन चलाया. एटीएस ने शाहनवाज़ और आकिब अहमद मलिक को गिरफ्तार किया. दोनों को रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी. डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गया जैश का आतंकी शाहनवाज कुलगाम और आकिब पुलवामा का रहने वाला है. शाहनवाज़ जैश ए मोहम्मद का सक्रिय आतंकी है. दोनों लोग जैश ए मोहम्मद के लिए भर्ती का काम करते हैं. ओपी सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से 32 बोर की 2 पिस्टल और 30 जिंदा कारतूस मिले हैं. दोनों के मोबाइल से जेहादी चैट्स मिले हैं. शाहनवाज़ ग्रेनेड्स का एक्सपर्ट है. इससे पहले यूपी एटीएस ने एक दुकानदार सहित लगभग 10 से 12 छात्रों को हिरासत में लिया था. जिनमें 2 कश्मीर के छात्र, 5 ओडिशा और अन्य अलग-अलग जगह थे. यह छापेमारी देर रात करीब 2 बजे की गई थी. बता दें कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद खुफिया एजेंसियों की ओर से आतंकी हमले की संभावना जताई गई थी. हाल ही में कानपुर ट्रेन धमाका भी हुआ. साथ ही महाराष्‍ट्र के रायगढ़ में भी बस में आईईडी बम मिलने से हड़कंप मच गया. हालांकि आशंकाओं को लेकर सक्रिय हुई एजेंसियां संदिग्‍धों पर कड़ी नजर रख रही हैं. वहीं पुलिस भी सतर्कता बरत रही है. ( साभार: न्यूज 18 )

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2NmsySz

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S