सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलवामा हमला: पाकिस्तान को सबूत नहीं देगा भारत, दोस्त देशों के सामने खोलेगा पोल

पुलवामा आतंकी हमले में जैश-ए-मोहम्मद के हाथ के संबंध में पाकिस्तान के साथ भारत कोई सबूत साझा नहीं करेगा, बल्कि वह सारे सबूत मित्र देशों को दिखाकर पाकिस्तान की पोल खोलेगा. एक सीनियर अधिकारी ने इस मामले की जानकारी दी. अधिकारी ने कहा, पुराने अनुभवों को देखते हुए भारत पुलवामा हमले के संबंध में पाकिस्तान के साथ कोई सबूत साझा नहीं करना चाहता है. इससे पहले 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले और पठानकोट एयरबेस हमले के संबंध में भारत ने पाकिस्तान के साथ डोजियर पर डोजियर साझा किए हैं लेकिन पड़ोसी देश ने किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की है. अधिकारी ने कहा, 'पाकिस्तान को कोई भी सबूत देने का सवाल ही नहीं उठता. इसकी जगह हम उन्हें मित्र देशों के साथ साझा करेंगे जिससे पुलवामा और भारत में हुए अन्य आतंकवादी हमलों में उसकी भूमिका की पोल खोली जा सके.' पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा था कि वह पुलवामा हमले के सरगना के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, यदि भारत उनके साथ कार्रवाई योग्य सबूत साझा करता है. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्म्द के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक भरे वाहन से सीआरपीएफ के काफिले की एक बस को टक्कर मार दी थी. इस हमले में हुए धमाके में सेना के 40 जवान शहीद हो गए जबकि कई अन्य घायल हो गए. वहीं 2008 मुंबई हमले के संबंध में पाकिस्तान को तमाम सबूत मुहैया कराए गए लेकिन, लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद, समूह के शीर्ष नेता जकी-उर-रहमान लखवी और आईएसआई के कुछ अधिकारियों के खिलाफ 11 साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है. पठानकोट एयरबेस हमले के सिलसिले में पाकिस्तानी जांचकर्ताओं की पांच सदस्यीय टीम को मौके पर जाने और साक्ष्य जुटाने की अनुमति दी गई. लेकिन, इस संवेदनशील एयरबेस का दौरा करने के बाद जब टीम पाकिस्तान लौटी तो उन्होंने दावा किया कि भारत उन्हें ऐसा कोई भी सबूत मुहैया कराने में असफल रहा है, जिससे साबित हो कि पाकिस्तानी आतंकवादियों ने भारतीय वायुसेना बेस पर हमला किया था. अधिकारी ने कहा, 'जब हमें पाकिस्तान से ऐसी प्रतिक्रिया मिल रही है तो, उनके साथ सबूत साझा करने का कोई मतलब नहीं है. अब हमारा पहला काम आतंक को मदद और उसे बढ़ावा देने में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर दुनिया के सामने उसे बेनकाब करना है.'

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2Irdwwf

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S