सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

News18RisingIndia: पीएम मोदी ने कहा, जन-धन खाते खुलवाए तो उड़ाया जाता था सरकार का मजाक

News18RisingIndia कार्यक्रम के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले पांच सालों के दौरान अपनी सरकार के जरिए किए गए कामकाज का ब्यौरा दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने राजनीति से हटकर काम किया है. जनधन योजना के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब जन-धन अकाउंट खुलवाए तो सरकार का मजाक उड़ाया जाता था और पूछा जाता था कि खाता खुलवाकर कौन सा तीर मारा है? जिनके पास खाने के लिए कुछ नहीं है वो बैंक में खाता खुलवाकर क्या करेंगे? पीएम मोदी ने कहा कि ऐसी ही मानसिकता की वजह से हमारा देश में आजादी के इतने सालों के बाद भी लोगों के पास बैंक खाते नहीं है. उन्होने बताया कि उनकी सरकार में 34 करोड़ से अधिक लोगों के खाते खुले हैं. पीएम मोदी ने कहा, 'जनधन अकाउंट खुलने के बाद हमने उन्हें आधार नंबरों से जोड़ा. जब हमने आधार का सदउपयोग किया तो इन्होंने अदालत में जाकर अड़ेंगे डाले.' प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले गरीबों का पैसा भ्रष्टाचार में चला जाता था, लेकिन उनकी सरकार आने के बाद सवा चार सौ से अधिक योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में जा रहा है. उन्होंने बताया कि केंद्र ने 6 लाख करोड़ रुपए सीधे लाभार्थियों के खाते में जमा करवाए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि जनधन, आधार और मोबाइल को जोड़ने का फायदा ये हुआ कि कागजों में दबे फर्जी नाम सामने आने लगे और ऐसे 8 करोड़ फर्जी नामों का खुलासा हुआ जिनके नाम पर सरकारी लाभ पहुंचता था. (साभार: न्यूज 18 हिंदी)

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2St0bTX

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S