सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मिसिंग पायलट पर पाकिस्तान के दावों की करेंगे जांच: विदेश मंत्रालय

भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बाद बुधवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने मीडिया को इस बारे में पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बुधवार को पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सैन्य क्षेत्रों को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी, जिसे भारतीय वायु सेना ने विफल कर दिया. रविश कुमार ने बताया कि इस एक्शन में भारतीय विमानों ने पाकिस्तान का एक फाइटर प्लेन मार गिराया. जवाबी कार्रवाई में भारत का मिग-21 भी दुर्घटना का शिकार हो गया. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान दावा कर रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान का पायलट उनकी कस्टडी में है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि वह पाकिस्तान के इस दावे की जांच करेगा. #WATCH Raveesh Kumar, MEA: One Pakistan Air Force fighter aircraft was shot down by Indian Air Force. In this engagement, we have lost one MiG 21. Pilot is missing in action. Pakistan claims he is in their custody. We are ascertaining the facts. pic.twitter.com/Bm0nVChuzF — ANI (@ANI) February 27, 2019 गौरतलब है कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की मीडिया ब्रीफिंग में उनके साथ एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर भी मौजूद थे. दरअसल भारत की तरफ से मंगलवार को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के ठिकानों के बाद दोनों ही देशों की सेना अलर्ट पर थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय क्षेत्रों में घुसने का प्रयास किया जिसको विफल बनाने में भारतीय वायु सेना सफल रही. जिसमें एक मिग-21 विमान दुर्घटना का शिकार हो गया.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2EyXuMO

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S