सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पंजाब: फिरोजपुर में सीमा से जासूस गिरफ्तार, BSF पोस्ट की ले रहा था फोटो

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है. पुलवामा हमले के बाद से ही सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसी बीच खबर आई है कि पंजाब में भारत-पाक सीमा से एक जासूस को गिरफ्तार किया गया है. पंजाब के फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक जासूस को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस भारत-पाक सीमा की तस्वीरें ले रहा था. इस दौरान सुरक्षाबलों ने उसे गिरफ्तार कर लिया. Punjab: BSF in Ferozepur has arrested an Indian national near border out post, Maboke&seized a mobile phone with Pakistani SIM card, in use, from his possession. The number is added to 8 Pak groups. 6 other Pak phone numbers also retrieved from him. The man is from Moradabad (UP) — ANI (@ANI) March 1, 2019 जानकारी के मुताबिक पकड़े गए जासूस के पास से पाकिस्तानी सिम कार्ड और कैमरा बरामद हुआ है. उसका मोबाइल नंबर पाकिस्तान के आठ समूहों से जुड़ा है. उसके पास से छह अन्य पाकिस्तानी नंबर मिले हैं. गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि वह अपने कैमरे से यहां स्थित बीएसएफ पोस्ट की तस्वीरें ले रहा था. फिलहाल आरोपी से सुरक्षाबल पूछताछ कर रहे हैं. 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला हुआ था. इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे. इसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी. इस हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर बमबारी की थी. बाद में पाकिस्तानी विमानों ने भारतीय वायु सीमा तका उल्लंघन किया था. जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2Xua07I

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S