सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Pakistan Strike: एयरफोर्स ने सील किया J&K का आसमान, हाई अलर्ट जारी

पाकिस्तानी वायुसेना की तरफ से  भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई है.  हालात देखते हुए  एयरफोर्स ने जम्मू-कश्मीर के आसमान को सील कर दिया है. वायुसेना ने यहां जम्मू, लेह और श्रीनगर में कमर्शियल उड़ानों की आवाजाही पर रोक लगा दी है. न्यूज 18 के मुताबिक  लेह, जम्मू, श्रीनगर और पठानकोट हवाई अड्डे अलर्ट पर हैं. इसके साथ ही सुरक्षा कारणों से कई नागरिक उड़ानों को रोक दिया गया है. इसके साथ ही कुछ समय के लिए एयर स्पेस सस्पेंड कर दिया गया है. समाचार एजेंसी PTI के अनुसार श्रीनगर के लिए और वहां से उड़ान भरने वाले सभी नागरिक सेवाएं रद्द कर दी गई हैं. इंडिगो और स्पाइस जेट ने इस बात की पुष्टि की है. भारतीय वायुसेना ने चंडीगढ़, लेह और जम्मू कश्मीर में सभी तरह की कमर्शियल उड़ानों पर रोक लगा दी है. जम्मू और श्रीनगर के एयरपोर्ट कुछ समय के लिए कमर्शियल उड़ानों के लिए बंद कर दिए गए हैं. जम्मू और श्रीनगर के लिए रवाना हुईं कुछ उड़ानें अपने शहर को लौट आई हैं. इंडिगो और गो एयर ने अपने विमानों को दिल्ली वापस लौटा लिया है. इस बीच बताया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के F-16 फाइटर जेट को नौशेरा सेक्टर में मार गिराया है. एक पैराशुट को नीचे उतरते देखा गया है लेकिन उसके पायलट की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. वहीं पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि पाकिस्तानी वायुसेना ने भारतीय वायुसेना के दो एयरक्राफ्ट मार गिराएं हैं, जो पाकिस्तानी सीमा में घुस आए थे. एक एयरक्राफ्ट पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में गिरा है जबकि दूसरा भारत प्रशासित कश्मीर में. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता का दावा है कि एक भारतीय वायुसेना के एक पायलट को गिरफ्तार किया गया है.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2EgDrBr

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S