सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलवामा हमले के बाद मुंबई में रेलवे नेटवर्क की सुरक्षा बढ़ाई गई

पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अपने नेटवर्क विशेषकर मुंबई में सुरक्षा को बढ़ा दिया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हालांकि कोई विशेष खुफिया जानकारी नहीं है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को यात्रियों की सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है. अधिकारियों ने कहा, 'रेलवे बोर्ड के निर्देशों के बाद भारतीय रेलवे की शीर्ष संस्था ने अपने नेटवर्क विशेषकर मुंबई में सुरक्षा को कड़ा कर दिया है.' उन्होंने कहा, 'पुलवामा हमले के मद्देनजर और आम चुनाव नजदीक होने के चलते मुंबई में रेलवे अधिकारियों को रेलवे बोर्ड से सतर्क रहने के निर्देश मिले है.' उनके अनुसार गृह मंत्रालय ने न केवल रेलवे बल्कि स्थानीय पुलिस समेत अन्य प्राधिकारियों को भी हवाई अड्डों, सिनेमाघरों, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी नजर रखने की सलाह दी है. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उच्च अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद स्टेशनों पर सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है. मध्य रेलवे (सीआर) के मुंबई मंडल के सीनियर डिवीजनल सिक्योरिटी कमिश्नर के.के अशरफ ने कहा, 'पुलवामा आतंकवादी हमले के मद्देनजर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. हमनें सभी इकाइयों को सतर्क रहने के परामर्श जारी किए है.' अशरफ ने कहा, 'ऐसी कोई विशेष खुफिया जानकारी नहीं है लेकिन हम अपने यात्रियों की सुरक्षा के लिए सामान्य निर्देशों का पालन कर रहे हैं.' पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. संपर्क किए जाने पर डब्ल्यूआर के चीफ प्रवक्त रवींद्र भाकर ने बताया कि सभी स्टेशनों पर विशेष सुरक्षा किए जाने आदेश दिए गए है.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2TgdXhb

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S