सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

1 लाख गायों के लिए 1,000 गौशाला बनवा रही है कमलनाथ सरकार

मध्य प्रदेश के चुनावों के पहले कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में राज्य में सत्ता में आने के बाद बड़े स्तर पर गौशाला बनाने की बात की थी. अब सरकार की ओर से बताया गया है कि उसका लक्ष्य इस प्रोजेक्ट के पहले फेज में पूरे राज्य में 1 लाख गायों के लिए 1 हजार गौशाला बनाने का है. एएनआई के मुताबिक, सरकार अपनी इस परियोजना में पहले फेज में 1 लाख गायों के लिए 1 हजार गौशाला बनाने की दिशा में काम कर रही है. एजेंसी से बातचीत में मुख्यमंत्री कमलनाथ के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि 'पहले फेज का टारगेट पूरा करने के लिए छह महीने का वक्त रखा गया है. मई महीने तक ये एक हजार गौशालाएं लगभग तैयार हो जाएंगी.' इन गौशालाओं को बनाने की लागत के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये राज्य में अपनी तरह की पहली योजना है और इसकी पूरी लागत 450 करोड़ रुपए के करीब है. उन्होंने कहा कि राज्य में इसके पहले कोई सरकार गौशाला नहीं थी. ये अपनी तरह की पहली योजना होगी. पहले फेज में एक हजार गौशालाएं बनाने का काम पहले ही शुरू हो चुका है. भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि राज्य में ऐसी छह लाख गाएं हैं, जिन्हें संरक्षण की जरूरत है. इसलिए सरकार अपने इस योजना के अगले चरणों पर भी काम कर रही है. उन्होने बताया कि पहले चरण में ही 614 निजी गौशालाओं की क्षमता को 60,000 गायों के लिए बढ़ाया जाएगा. उन्होंने ये भी बताया कि वर्तमान में प्रति गाय खर्च 4.50 रुपए है, जिसे 20 रुपए तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Tkcnrd

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S