सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का अंतिम संस्कार जानिए कैसे होगा!

पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का 88 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया. वो काफी वक्त से बीमार चल रहे थे. उन्हें अल्जाइमर था. मंगलवार को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली. उनके निधन पर राजनीतिक नेताओं ने अपना दुख और संवेदना प्रकट की. बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाना है. सोशल एक्टिविस्ट और पूर्व में समता पार्टी की अध्यक्ष रह चुकीं जया जेटली ने उनके अंतिम संस्कार की विधि को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 'पहले उन्होंने अपने मृत्यु के बाद शवदाह की इच्छा प्रकट की थी लेकिन बाद में अपने आखिरी दिनों में उन्होंने कहा था कि वो चाहते हैं कि उनके शव को दफनाया जाए. तो हम उनकी दोनों इच्छाओं को पूरा करेंगे.उनके पार्थिव शरीर का दाह होगा और उनके अवशेष को दफनाया जाएगा.' Social activist & former Samata Party President Jaya Jaitly on #GeorgeFernandes: He had expressed his wished earlier to be cremated but during his last days, he said he wanted to be buried. So, we will cremate the body and bury the ashes, to fulfil both his wishes. pic.twitter.com/t3G0qFPNnU — ANI (@ANI) January 29, 2019 जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है. पीएम मोदी ने शोक जताते हुए ट्वीट किया, 'वह भारत के सर्वश्रेष्ठ राजनीतिक नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करते थे. वो स्पष्टवक्ता, निडर और दूरदर्शी थे. उन्होंने देश के लिए मूल्यवान योगदान दिया.वो गरीबों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले लोगों में से एक थे.' बिहार के सीएम नीतीश कुमार, नितिन गडकरी, सुब्रमण्यम स्वामी और ममता बनर्जी ने भी अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं. 1998 से 2004 तक रक्षा मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस भारतीय राजनीति के सबसे बड़े मजदूर नेताओं में से एक थे. उन्होंने इमरजेंसी में इंदिरा गांधी के खिलाफ जबरदस्त मुहिम छेड़ी थी, जिसके बाद वो बहुत बड़े जननायक बनकर उभरे थे. उनपर बाद में बड़ौदा डायनामाइट षड्यंत्र केस में राष्ट्रदोह का मुकदमा किया गया था, जिसे बाद में मोरारजी देसाई के कार्यकाल में हटा दिया गया था.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2MBudDB

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S