सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जेवरों के लालच में की दोस्ती कर दोनों बहनों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कुछ दिनों पहले हैदराबाद से दो बहनों की हत्या का मामला सामने आया था. बताया जा रहा था कि दोनों बहनों की हत्या करने के बाद उनकी ज्वेलरी से लेकर मोबाइल फोन तक, हर चीज चुरली गई थी. पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को 34 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है. न्यूज 18 के मुताबिक पुलिस ने बताया कि इसी शख्स पर दोनों बहनों की हत्या का आरोप है जो उनके जेवर और मोबाइल फोन चुरा कर भाग गया था. घटना 21 जनवरी की रात की है. वहीं दोनों बहनों की उम्र 45 और 50 साल बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक गिरी नाम के आरोपी ने पत्थर से मारकर बहनों की हत्या की और उनकी चीजें चुरा ली. दोनों बहनों का शव मूसी नदी के पास से बरामद किया गया था कैसे की हत्या? जानकारी के मुताबिक दोनों बहने घरों में काम करती थीं, उन्हें ताड़ी पीने की आदत थी. गिरी ने खुद को पुजारी बता कर और आध्यात्मिक शक्तियां होने का दावा कर उनसे दोस्ती की. पुलिस के मुताबिक गिरी की बातों पर विश्वास कर महिलाओं ने उसे स्पेशल पूजा सिखाने के लिए कहा. इसके बाद तीनों ने ताड़ी पी. ताड़ी पीते समय गिरी की नजर दोनों महिलाओं के जेवर पर गई और उसने इन्हें हथियाने का प्लान बनाया. इसके बाद उनसे महिलाओं से कहा कि अगर स्पेशल पूजा सीखनी है तो उन्हें उसके साथ किसी दूसरी जगह जाना होगा. गिरी ने उन्हें अपने चेहरे पर हल्दी लगाने के लिए भी कहा. इसके बाद गिरी उन्हें नदी के पास लेकर गया और बड़ी ही बेरहमी से उनकी हत्या कर दी. गिरी ने उनके सर पर वार किया और उनके जेवर और मोबाइल चुरा कर फरार हो गया.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2MFm0hF

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S