सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली: 15 फरवरी से 35% बढ़ सकता है ऑटो-टैक्सी का किराया

दिल्ली में ऑटो, टैक्सी जैसी गाड़ियों का किराया 35 फीसदी तक  बढ़ सकता हैं. सरकार किराए में बढ़ोतरी को लेकर अपना फैसला 15 फरवरी तक सुना सकती है. दरअसल इस मामले को लेकर बनाइ गई एक कमेटी ने बुधवार को बैठक की थी. ये बैठक ऑटो यूनियन और प्राइवेट गाड़ियों के संगठन STA ऑपरेटर्स एकता मंच के प्रतिनिधियों के साथ की गई थी. इस बैठक का नेतृत्व ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के स्पेशल कमीश्नर अनिल बंका ने किया. इस बैठक में किराया बढ़ोतरी की मांग का प्रस्ताव कमेटी को सौंप दिया गया, जिसके बाद अब कमेटी 2 हफ्तों में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप देगी जिसके बाद सरकार इस पर अपना अंतिम फैसला सुनाएगी. क्या है ऑटो का प्रस्तावित का किराया? हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ऑटो यूनियन ने पहले एक किलोमीटर पर 25 रुपए और उसके बाद 10 रुपए प्रति किलोमीटर किराय की मांग की है. इसके अलावा जाम में फंसने पर 1 रुपए प्रति मिनट की मांग की गई है और रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक 25 फीसदी एक्सट्रा किराया लेने की बात की गई है. फिलहाल ऑटो का किराया पहले 2 किलोमीटर पर 25 रुपए लगता है. इसके बाद प्रति किलोमीटर 8 रुपए के हिसाब से चार्ज लगता है. ऑटो यूनियन ने किराया जल्द से जल्द बढ़ाने की मांग की है. उनका कहना है कि कि आखरी बार किराया 2009 में बढ़ा था, ऐसे में जल्द से जल्द किराया बढ़ाए जाने की जरूरत है. टैक्सी के लिए प्रस्तावित किराया रिपोर्ट के मुताबिक टैक्सी के किराय में भी बढ़ोतरी की मांग की गई है. इसमें पहले एक किलोमीटर पर 50 रुपए, इसके बाद 20 रुपए प्रति किलोमीटर किराए की मांग की गई है. इसके अलावा जाम में फंसने पर वेटिंग के लिए प्रति घटें 100 रुपए की मांग की गई है. वहीं नाइट चार्ज भी 50% ज्यादा लेने की मांग की गई है. अभी क्या है टैक्सी का किराया? फिलाहल टैक्सी का किराया पहले एक किलोमीटर के लिए 25 रुपए और इसके बाद 14 रुपए प्रति किलोमीटर है. वहीं जाम में फंसने के 15 मीनट बाद 15 रुपए चार्ज काटा जाता है. वहीं नाइच चार्ज 25% एक्स्ट्रा लगता है. इसके अलावा बस का किराया भी 5,10 और 15 रुपए से 10, 20 और 30 रुपए करने की मांग की गई है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SlSpPo

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S