सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

NSC में इस्तीफे पर बोले चिदंबरम: सरकार की बदनीयत से एक और संस्था खत्म हो गया

राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (National Statistical Commission-NSC) के दो सदस्यों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ‘जब तक कि इसका दोबारा जन्म ना हो जाए, इस संस्था की आत्मा को शांति मिले.' उन्होंने कहा कि सरकार की बदनीयत के चलते 29 जनवरी, 2019 को एक और सम्मानित संस्थान खत्म हो गया. सरकार की बदनीयत के चलते 29 जनवरी, 2019 को एक और सम्मानित संस्थान ख़त्म हो गया। — P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) January 30, 2019 पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, 'हम राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग की मौत का शोक मनाते हैं. साफ-सुथरे जीडीपी डेटा और रोजगार डेटा को रिलीज करने के लिए इसकी साहसिक लड़ाई को आभार के साथ याद करते हैं.' उन्होंने कहा, 'इस आयोग की आत्मा को शांति मिले, जब तक कि इसका दोबारा जन्म ना हो जाए.' पुनर्जन्म होने तक राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग को शांति मिले! — P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) January 30, 2019 नेशनल स्टैटिस्टिकल कमीशन के के दो स्वतंत्र सदस्यों पीसी मोहनन और जेवी मीनाक्षी ने इस्तीफा दे दिया है. मोहनन आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष भी थे. नेशनल सैम्पल सर्वे ऑर्गनाइजेशन (NSSO) की तरफ से बनाई गई रोजगारी और बेरोजगारी पर आधारित रिपोर्ट के तैयार होने के बाद भी सरकार ने इसे जारी नहीं किया है. कहा जा रहा है कि इसी के विरोध दोनों ने इस्तीफा दिया है. दोनों का कार्यकाल 2020 में खत्म हो रहा था. मोदी सरकार में एनएसएसओ की यह पहली रिपोर्ट है जिसमें नोटबंदी के बाद देश में रोजगार की कमी और नोटबंदी के कारण लोगों की नौकरी जाने का जिक्र है. एनएससी 2006 में गठित एक ऑटोनोमस बॉडी है. यह देश की स्टैटिस्टिकल सिस्टम के कामकाज की निगरानी और समीक्षा करने का काम करता है. (इनपुट भाषा से)

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Uuz3VY

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S