सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हरियाणा: CM अरविंद केजरीवाल का कार्यक्रम रद्द होने पर रोने लगे आयोजक दयानंद गर्ग

हरियाणा के भिवानी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिलने पर कार्यक्रम आयोजक दयानंद गर्ग रोने लगे. इतना ही नहीं वे आयोजन स्थल पर ही धरने पर बैठ गए. गर्ग ने कहा कि केजरीवाल को किसी ने सूचना दी कि कार्यक्रम स्थल पर भीड़ नहीं है, कुर्सियां खाली पड़ी हुई हैं. इसके बाद केजरीवाल ने कार्यक्रम में आने से मना कर दिया है. दयानंद गर्ग और उनके सहयोगियों ने भिवानी की नई अनाज मंडी में बुधवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 'अभिभावक सम्मेलन' में मुख्यातिथि के रूप में आमंत्रित किया था. इसके लिए आयोजकों की ओर से दोपहर साढे 12 बजे का समय निर्धारित किया गया था. सुबह करीब 11 बजे से ही लोग आयोजन स्थल पर जुटने लगे. लेकिन जब अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने की सूचना कार्यक्रम संयोजक को लगी तो वे फूट-फूट कर रोने लगे. शिक्षा, स्वास्थ्य और सहयोग संगठन की तरफ से आयोजित इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए केजरीवाल ने हामी भरी थी. इसके बाद आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत की. लेकिन इस कार्यक्रम में भीड़ कम होने के कारण केजरीवाल ने कार्यक्रम में पहुंचने से मना कर दिया. दयानंद गर्ग ने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने और सीएम केजरीवाल के स्वागत के लिए मैंने ब्याज पर रुपए लिए हैं. लेकिन केजरीवाल के नहीं आने से उनका पैसा डूब गया और सम्मान को ठेंस पहुंची है. भीड़ कम होने के कारण नहीं पहुंचे केजरीवाल दयानंद गर्ग ने कहा कि हमने तो दिल्ली के सीएम का शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए कार्यों को देखते हुए उनको बुलाया था. यह कोई राजनितिक कार्यक्रम नहीं था. गर्ग ने कहा कि वे तबतक अनशन से नहीं उठेंगे जबतक दिल्ली के सीएम यहां नहीं आते हैं. दयानंद के सहयोगी रमेश ने कहा कि अगर सीएम को नहीं आना था तो वे पहले ही मना कर देते. कम से कम उन्हें निराश तो नहीं होना पड़ता. उन्होंने कहा कि इस कार्यकम में भीड़ जुटाने के लिए आप पार्टी के कार्यकर्ता तक गाड़ियों के पैसे तक लेकर गए हैं. हमने इसे सफल बनाने के लिए पूरा प्रयास किया और लाखों रुपए खर्च किए, लेकिन सीएम ने सब पर पानी फेर दिया. (न्यूज़ 18 के लिए जगबीर घनगास की रिपोर्ट)

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2FYXOq0

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S