सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड: शहाबुद्दीन और अन्य सात के खिलाफ आरोप तय

मंगलवार को पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन और सात अन्य के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए हैं. इस मामले में अब अगली सुनवाई 12 फरवरी को होगी. इन सभी आरोपियों पर पहले ही सीबीआई आरोप पत्र दाखिल कर चुकी थी. आरोप तय करने के पहले कोर्ट ने सभी सात आरोपियों को उनपर लगाए आरोपों को पढ़ कर सुनाया. Bihar: Charges framed against former MP Shahabuddin(in file pic) and seven others in Journalist Rajdev Ranjan murder case. Next hearing on February 12 pic.twitter.com/QmPKHfMVq0 — ANI (@ANI) January 29, 2019 सीबीआई ने पिछले साल अगस्त महीने में स्पेशल सीबीआई कोर्ट में शहाबुद्दीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. चार्ज शीट में छह अन्य आरोपियों के भी नाम थे. उनके नाम हैं, अजहरुद्दीन बेग उर्फ लड्डन मियां, रिशु कुमार जायसवाल, रोहित कुमार, विजय कुमार, राजेश कुमार और सोनू गुप्ता हैं. शहाबुद्दीन समेत आठ आरोपी इस समय न्यायिक हिरासत में जेल में हैं. सीवान में गोली मारकर की थी राजदेव रंजन की हत्या पत्रकार राजदेव रंजन की 16 मई, 2016 को सीवान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनकी पत्नी आशा रंजन ने सीवान टाउन थाना में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. पुलिस ने जांच में लड्डन मियां, मो. कैफ उर्फ बंटी, रिशु कुमार जायसवाल और मो. जावेद समेत अन्य के शामिल होने को लेकर सीवान के सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी. पुलिस की जांच में तब तक शहाबुद्दीन का नाम सामने नहीं आया था. बाद में राजदेव रंजन की पत्नी आशा रंजन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जांच सीबीआइ से कराने का आदेश दिया था. इसके बाद शहाबुद्दीन का इस हत्याकांड में नाम सामने आया.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2sSWDzK

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S