सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कुंभ मेले में कैबिनेट बैठक के बाद योगी ने संगम में लगाई डुबकी, फिर देखी फिल्म 'उरी'

योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने मंगलवार को पहली बार प्रयागराज में कुंभ मेले में मुलाकात की. उसके बाद उन्होंने संगम के पानी में डुबकी लगाई. यह पहली बार है जब यूपी कैबिनेट ने आदित्यनाथ के कार्यकाल के दौरान लखनऊ के बाहर आधिकारिक बैठक की है. बीजेपी के लिए यह धार्मिक समागम काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि उसे उम्मीद है कि यह आम चुनाव से पहले पार्टी के अभियान को मजबूती देगी. राजनीति के जानकारों की मानें तो योगी आदित्यनाथ का यह कदम प्रयागराज में दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समारोह का अपने राजनीतिक हित के लिए प्रचार करने के उपायों में से एक है. संगम में डुबकी लगाने के बाद, मुख्यमंत्री योगी ने अपने मंत्रियों के साथ साल 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म 'उरी' देखी. कैबीनेट के लिए अभिनेता विक्की कौशल की इस फिल्म की स्क्रीनिंग स्पेशल मोबाइल थिएटर पर की गई. #WATCH Prayagraj: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath and other leaders take holy dip at #KumbhaMela2019 pic.twitter.com/srZmBhgh5P — ANI UP (@ANINewsUP) January 29, 2019 संगम के आस-पास के क्षेत्र को सोमवार को मंत्रिमंडल के सदस्यों के पवित्र स्नान के लिए साफ किया गया था. संगम क्षेत्र को सजाया भी गया था. गौरतलब है कि इस पर्व पर कई अन्य राजनेता भी संगम में डुबकी लगाने के लिए आ रहे हैं. रविवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कुंभ में डुबकी लगाई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी कुंभ मेले के खत्म होने के पहले यहां पवित्र स्नान के लिए आ सकते हैं. ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रियंका गांधी लखनऊ में कार्यभार संभालने से पहले या बाद में कुंभ मेले में जा सकती हैं.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2WsefjG

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S