सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अजीत डोभाल के बेटे ने किया 'कारवां' पत्रिका और कांग्रेस नेता पर मानहानी का केस

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे विवेक डोभाल ने बुधवार को ‘कारवां’ पत्रिका के खिलाफ अपनी मानहानि की याचिका के सिलसिले में बयान दर्ज कराया. उन्होंने पत्रिका में गलत जानकारी के साथ लेख प्रकाशित किए जाने और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश के इस जानकारी के इस्तेमाल किए जाने पर यह मानहानि का मामला दायर किया है. विवेक ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल को बताया कि पत्रिका की तरफ से लगाए गए सभी आरोप जिन्हें बाद में रमेश ने एक संवाददाता सम्मेलन में दोहराया, वे निराधार और झूठे हैं. इनसे परिवार के सदस्यों और पेशेवर सहकर्मियों के बीच उनकी छवि खराब हुई. Criminal defamation complaint against Congress leader Jairam Ramesh and Caravan magazine by Vivek Doval: Delhi's Patiala House Court has fixed 11 Feb as the next date of hearing. — ANI (@ANI) January 30, 2019 अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई 11 फरवरी को तय की है जब दूसरे गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे. विवेक डोभाल के अलावा दो अन्य गवाह - उनके दोस्त निखिल कपूर और कारोबारी सहयोगी अमित शर्मा- हैं जो आपराधिक मानहानि की इस शिकायत के समर्थन में अपने बयान दर्ज कराएंगे. विवेक डोभाल ने शिकायत में क्या कहा? डोभाल ने अपनी शिकायत में कहा था कि पत्रिका और रमेश ने 'जानबूझकर उनकी छवि खराब करने और उन्हें बदनाम' करने की कोशिश की ताकि उनके पिता से बदला लिया जा सके. क्या छपा था कारवां पत्रिका में? कारवां पत्रिका ने 16 जनवरी को ‘द डी कंपनी’ के शीर्षक वाले ऑनलाइन लेख में कहा था कि विवेक डोभाल 'केमन द्वीपसमूह में हेज फंड चलाते हैं'. यह द्वीपसमूह 'कालेधन को ठिकाने लगाने का स्थापित सुरक्षित ठिकाना' है और इसका रजिस्ट्रेशन नोटबंदी के मजह 13 दिन बाद हुआ था. शिकायत के मुताबिक, रमेश ने 17 जनवरी को संवाददाता सम्मेलन कर लेख में दिए गए गलत तथ्यों पर जोर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि लेख के तथ्यों में उन्हें लेकर 'कोई वैधानिकता' नहीं है लेकिन पूरा विवरण कुछ इस तरह से दिया गया जो पाठकों को 'गलत होने का' संकेत देता है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RWthiN

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S