सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हैदराबादः महिला इंजीनियर ने दोस्तों के साथ मिलकर किया अपहरण, पीछा करने वाले शख्स थी परेशान

पुलिस ने बताया कि एक 24 वर्षीय महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बीते गुरुवार को एक व्यक्ति के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कहा कि वह शख्स उस महिला का पीछा कर रहा था और उसे डरा रहा था. न्यूज 18 की खबर के अनुसार पुलिस ने बताया कि वह शख्स पेशे से एक कारपेंटर (बढ़ई) है. वह पिछले कई दिनों से महिला का पीछा कर रहा था और ऐसा न करने की चेतावनी देने के बाद भी महिला को मैसेज भेज रहा था और उसे फोन कर परेशान कर रहा था. गोपालपुरम पुलिस स्टेशन से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि उस कारपेंटर ने अपने दोस्त के घर पर उस महिला को देखा था, जहां वह बढ़ई का काम करता था. उसने किसी तरह उस महिला का नंबर हासिल किया और तब से वह उसे परेशान कर रहा था. पुलिस ने बताया- महिला ने पुलिस शिकायत दर्ज किए बिना उसे खुद एक सबक सिखाने का फैसला किया. इसके बाद उसने अपने पांच दोस्तों के साथ, एक प्लान के तहत, उसे मिलने के लिए सिकंदराबाद के एक कॉलेज के पास आने के लिए कहा और वह शख्स वहां पहुंचा भी. महिला और उसके दोस्तों ने उसकी जमकर पिटाई की और बाद में उसे बाइक पर बैठाकर मलकजगिरी क्षेत्र के एक सुनसान इलाके में ले गए. पुलिस ने कहा कि उस इलाके में ले जाकर उसे फिर से पीटा गया. बाद में वह किसी तरह वहां से बच निकला और घायल अवस्था में अस्पताल में पहुंचा. डॉक्टरों ने पुलिस को सूचित किया, पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर उसका बयान दर्ज किया. शिकायत के आधार पर अपहरण और हत्या के प्रयास के आरोप में महिला और उसके पांच दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. जांच के दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2UuGiwV

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S