सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गडकरी बिहार को कल देंगे 872 करोड़ की सड़क, नदी परियोजनाओं की सौगात

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को बिहार में 871.61 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत वाली सात सड़क एवं नदी परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास करेंगे. इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहेंगे. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बयान में कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को बिहार में कई सड़क परियोजनाओं और नदी विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे. गडकरी रक्सौल में 505 करोड़ रुपए की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग 28-ए पर पिपराकोठी से मोतिहारी और रक्सौल तक 69 किलोमीटर सड़क मार्ग का चौड़ीकरण का काम शामिल है. इसकी अनुमानित लागत 333.60 करोड़ रुपए है. इसके अलावा एनएच-28बी पर छपरा से मिसरौली तक 2 लेन 40 किलोमीटर मार्ग का उद्घाटन है. इसमें 171.40 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है. केंद्रीय मंत्री इसके अलावा पश्चिम चंपारण के बगहा में 353.71 करोड़ रुपए की चार राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. गडकरी 12.9 करोड़ रुपए की लागत से गंडक नदी में गाद निकालने के काम के तहत हाजीपुर से त्रिवेणी घाट तक 300 किलोमीटर लंबे नदी मार्ग का विकास कार्य शुरू करेंगे। इसका उद्देश्य जल परिवहन सुविधा चालू करना है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2sP0MVw

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S