आईसीआईसीआई बैंक ने माना है कि चंदा कोचर ने बैंक की आचार संहिता का उल्लंघन किया है. बैंक ने कहा कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने बैंक की आंतरिक पॉलिसी के तहत चंदा कोचर को बतौर 'टर्मिनेशन फॉर कॉज़' करने का फैसला किया है. ICICI Bank: Chanda Kochhar was in violation of ICICI Bank Code of Conduct, its framework for dealing with conflict of interest&fiduciary duties.Board of Directors has decided to treat separation of Chanda Kochhar from Bank as ‘Termination for Cause’ under Bank’s internal policies pic.twitter.com/ODLpACrx9l — ANI (@ANI) January 30, 2019 इससे पहले, ICICI बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन ग्रुप के एमडी वेणुगोपाल धूत पर सीबीआई ने केस कर दिया था. उन पर आपराधिक षड्यंत्र रचने और लोन बांटने में गड़बड़ियां करने के मामले में केस दर्ज किया गया है. CBI ने 3,250 करोड़ रुपए के ICICI बैंक- वीडियोकॉन (ICICI Bank-Videocon) लोन मामले में कथित अनियमितताओं के संबंध में एक FIR दर्ज करने के साथ ही मुंबई में समूह के मुख्यालय और औरंगाबाद में कार्यालयों में गुरुवार को छापे भी मारे. वहीं चंदा कोचर, दीपक कोचर और वेणुगोपाल धूत के खिलाफ षड्यंत्र का केस दर्ज करने वाले सीबीआई अधिकारी का तबादला कर दिया गया था. एसपी सुधांशु धर मिश्रा सीबीआई के बैंकिंग फ्रॉड और सिक्योरिटी फ्रॉड सेल के अधिकारी थे. उन्होंने 22 जनवरी 2019 को चंदा कोचर के खिलाफ एफआईआर पर हस्ताक्षर किए थे. उनका तबादला सीबीआई की इकोनॉमिक ऑफेन्स की रांची ब्रांच में कर दिया गया है.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2BcIJwU
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2BcIJwU
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें