सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Budget 2019: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के दौरान 147 बार तालियों से गुंजा सेंट्रल हॉल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में हिन्दी में अभिभाषण दिया. इस दौरान सेंट्रल हॉल 147 बार सदस्यों की मेज की थपथपाहट और तालियों से गूंजा. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के पहले और अंतिम पैरे का अंग्रेजी अंश पढ़ा. बजट सत्र की शुरुआत पर संसद के सेंट्रल हॉल में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति कोविंद के अभिभाषण में जब रक्षा तैयारियों के संदर्भ में राफेल विमान खरीद सौदे का जिक्र आया तब करीब 40 सेकेंड तक तालियां बजी. इसके अलावा सर्जिकल स्ट्राइक, वन रैंक वन पेंशन, राष्ट्रीय पुलिस स्मारक संबंधी उल्लेख पर भी सदस्यों ने तालियां बजाई. नोटबंदी, जीएसटी, मुद्रा योजना में महिला उद्यमियों को लोन देने, किसानों का उल्लेख, गंगा की स्वच्छता, भारत रत्न संबंधी उल्लेख और उज्ज्वला योजना का जिक्र होने के समय भी सदस्यों ने तालियां बजाई. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भाषण के दौरान 142 बार तालियां बजी, वहीं उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के अभिभाषण का कुछ अंश अंग्रेजी में पढ़े जाने के दौरान पांच बार तालियां बजी. सेंट्रल हॉल में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और डॉ. मनमोहन सिंह, बीजेपी के वरिष्ठतम नेता लालकृष्ण आडवाणी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पहली पंक्ति में मौजूद थे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ गृह मंत्री राजनाथ सिंह और गुलाम नबी आजाद बैठे थे. वहीं अभिभाषण के दौरान कमरे में केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी भी मौजूद थे. इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव, बीजेडी नेता भतृहरि माहताब, तृणमूल नेता सुदीप बंदोपाध्याय भी मौजूद थे. अभिभाषण समाप्त होने के बाद कोविंद ने अगली पंक्ति में बैठे हुए सभी नेताओं के पास जाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया. उपलब्धियों का उल्लेख कोविंद ने बजट सत्र के पहले दिन संसद के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस सरकार ने नया भारत बनाने का संकल्प लिया है. उन्होंने राफेल सौदे का उल्लेख करते हुए कहा, 'दशकों के अंतराल के बाद भारतीय वायुसेना, आने वाले महीनों में नई पीढ़ी के अति आधुनिक लड़ाकू विमान-राफेल को शामिल करके अपनी शक्ति को और सुदृढ़ करने जा रही है.' राष्ट्रपति के करीब एक घंटे तक चले अभिभाषण में सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण, तीन तलाक विधेयक, नागरिकता विधेयक आदि का भी उल्लेख आया. अभिभाषण के दौरान उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विभिन्न केन्द्रीय मंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, विभिन्न दलों के नेता और सांसद मौजूद थे. अस्थिरता का दौर कोविंद ने कहा, 'देश 2014 लोकसभा चुनावों से पहले अस्थिरता के दौर से गुजर रहा था, लेकिन चुनाव के बाद मेरी सरकार ने नया भारत बनाने का संकल्प लिया. पिछले साढ़े चार साल में मेरी सरकार ने लोगों को नई आशा और विश्वास दिया है और देश का सम्मान बढ़ाया है.' राष्ट्रपति ने कहा, 'मेरी सरकार सभी वर्गों के लोगों की आशाओं, आकांक्षाओं को पूरा करने का काम कर रही है.' सर्जिकल स्ट्राइक का उल्लेख करते हुए कोविंद ने कहा, 'विश्व पटल पर जहां एक ओर भारत, हर देश के साथ मधुर संबंध का हिमायती है. वहीं हर पल हमें हर चुनौती से निपटने के लिए खुद को सशक्त भी करते रहना है. बदलते हुए भारत ने सीमा पार आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक करके अपनी ‘नई नीति और नई रीति’ का परिचय दिया है.' अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी, बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर, राम मनोहर लोहिया का उल्लेख किया. राष्ट्रपति ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत नौ करोड़ से ज्यादा शौचालयों का निर्माण हुआ है. इस जन आंदोलन के कारण आज ग्रामीण स्वच्छता का दायरा बढ़कर 98 प्रतिशत हो गया है, जो कि साल 2014 में 40 प्रतिशत से भी कम था. उन्होंने कहा कि सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत अब तक 6 करोड़ से ज्यादा गैस कनेक्शन दिए हैं. राष्ट्रपति ने कहा, 'प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान’ के तहत देश के 50 करोड़ गरीबों के लिए गंभीर बीमारी की स्थिति में, हर परिवार पर हर साल 5 लाख रुपए तक के इलाज खर्च की व्यवस्था का भी उल्लेख किया. उन्होंने जन औषधि केन्द्रों के जरिए 700 से ज्यादा दवाइयां बहुत कम कीमत पर उपलब्ध कराए जाने का भी उल्लेख किया. उन्होंने ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’, ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना’ के माध्यम से लोगों को बीमा सुरक्षा कवच प्रदान किये जाने का भी जिक्र किया. कोव़िंद ने तमिलनाडु के मदुरै से लेकर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा तक और गुजरात के राजकोट से लेकर असम के कामरूप तक, नए एम्स का निर्माण किए जाने और शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक बदलाव लाने की सरकार की पहल का भी जिक्र किया.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2G1ni6i

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S