सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अयोध्या विवाद: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, SC से की गैर विवादित जमीन लौटाने की मांग

अयोध्या राम मंदिर मुद्दे पर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. मामले को लेकर सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. केंद्र सरकार ने कोर्ट में रिट पिटीशन दायर की है जिसमें विवादित जमीन को छोड़कर बाकी जमीन लौटाने की मांग की है. न्यूज 18 के मुताबिक सरकार ने अपनी याचिका में 67 एकड़ जमीन का कुछ हिस्सा सौंपने की इजाजत मांगी है. 67 एकड़ की ये जमीन 2.7 एकड़ विवादित जमीन के चारों ओर घिरी हुई है. Centre moves Supreme Court seeking permission for release of excess vacant land acquired around Ayodhya disputed site and be handed over to Ramjanambhoomi Nyas. Centre seeks direction to release 67 acres acquired land out of which 0.313 acres is disputed land. pic.twitter.com/1rAho51bUJ — ANI (@ANI) January 29, 2019 केंद्र सरकार ने अपनी याचिका में अयोध्या में विवादित जमीन को छोड़कर बाकी जमीन राम जन्मभूमी न्यास को सौंपने की इजाजत मांगी है. दरअसल इस मामले में केंद्र सरकार ने अयोध्या अधिग्रहण एक्ट के तहत विवादित जमीन समेत आसपास की जमीन का भी अधिग्रहण कर लिया था. इसके साथ जमीन को लेकर पहले से दाखिल तमाम याचिकाओं को खत्म कर दिया था. सरकार के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई. तब सुप्रीम कोर्ट ने तमाम याचिकाओं को फिर बहाल कर दिया और जमीन को केंद्र के पास भी रखने का निर्देश दिया. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने ये भी फैसला सुनाया था कि जिसके पक्ष में कोर्ट का फैसला आएगा उसे ये जमीन दे दी जाएगी. हालांकि केंद्र सरकार ने अब जाकर सुप्रीम कोर्ट से मांग की है गैर विवादित जमीन पर जारी यथास्थिति हटा दी जाए, ताकि राम मंदिर निर्माण का काम शुरू हो सके. केंद्र सरकार ने ये भी कहा है कि विवदित भूमि को लेकर जारी समस्या का समाधान होने में काफी समय लग रहा है, ऐसे में गैर विवादित जमीन मंदिर के ट्रस्ट को सौंप दी जानी चाहिए.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RXRUvC

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S