सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Budget 2019: आज आ रहा है अंतरिम बजट, हो सकती हैं ये घोषणाएं

मोदी सरकार अपना आखिरी बजट आज पेश करने जा रही है. चुनावी साल होने की वजह से ये अंतरिम बजट होगा. वैसे तो इसमें सरकारी खर्च के लिए अगले चार महीनों के लिए बजट पेश किया जाएगा लेकिन इसमें सरकार जनता के लिए कुछ राहत भरे फैसलों की घोषणा भी कर सकती है. इसमें नौकरीपेशा लोगों से लेकर किसानों तक के लिए खुशनुमा घोषणाएं की जा सकती हैं. संकेत मिल रहे हैं कि इस बार नौकरीपेशा लोगों को सरकार राहत दे सकती है. ये भी कहा जा रहा है कि टैक्सपेयर्स को राहत मिलेगी और इनकम टैक्स में भी बदलाव किया जा सकता है. हो सकता है कि इनकम टैक्स का स्लैब बढ़ा दिया जाए. - कहा जा रहा है कि सरकार इनकम टैक्स के पहले स्लैब, जो 2.50 लाख से 5 लाख रुपए है, उसका दायरा बढ़ा दिया जाए. इससे छोटे टैक्सपेयर्स को लाभ मिलेगा. या ये भी हो सकता है कि सरकार स्टैंडर्ड डिडक्शन की रकम को बढ़ा दे. साथ ही छोटे टैक्सपेयर्स का बोझ बड़ी आमदनी वालों से बांटने के लिए इनकम टैक्स की दरों का दायरा भी बढ़ाया जा सकता है. - किसानों की सुविधा भी सरकार की प्राथमिकता में होगी. इस बार बजट में में फसलों के लिए बीमा पॉलिसी लेने वाले किसानों का प्रीमियम पूरी तरह से माफ हो सकता है. सरकार एग्री लोन के लक्ष्य को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 लाख करोड़ रुपए कर सकती है. इसमें किसान क्रेडिट कार्ड सुविधा पर भी जोर दिया जा सकता है. - सरकार मुद्रा लोन का बजट बढ़ा सकती है. इससे छोटे कारोबारी ज्यादा से ज्यादा लोन पा सकेंगे. - साथ ही सबकी नजर सरकार की यूनिवर्सल बेसिक इनकम की घोषणा पर भी होगी. सरकार इसकी घोषणा इस बजट में कर सकती है. लेकिन हो सकता है कि इसे अभी बस गरीब तबके तक ही सीमित रखा जाएगा. - इसके अलावा सरकार मैटरनिटी लीव के वक्त मिलने वाली सैलरी को टैक्स फ्री कर सकती है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2WvImXj

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S