सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ICICI से चंदा कोचर को बर्खास्त किए जाने के बाद एक्शन लेने को तैयार है सीबीआई

आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व चीफ चंदा कोचर पर सीबीआई की ओर से लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद से उन्हें बैंक ने पद से हटा दिया है. बैंक की तरफ से एक रिपोर्ट जारी कर कहा गया है कि चंदा कोचर ने कंपनी की आचार संहिता का उल्लंघन किया है. बैंक की रिपोर्ट से अब सीबीआई को अपनी जांच में मदद मिल सकती है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि अब सीबीआई आईसीआईसीआई केस में आगे कार्रवाई करने के लिए तैयार है. एएनआई ने सीबीआई के सूत्रों से बताया है कि आईसीआईसीआई की आंतरिक रिपोर्ट के सामने आने के बाद सीबीआई में ऐसी भावना है कि उनके रुख को समर्थन मिला है. सीबीआई अब इस रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ाएगी. CBI Sources: CBI is all set to take further action in the ICICI case. https://t.co/ya82vGy68C — ANI (@ANI) January 31, 2019 बता दें कि बुधवार को आईसीआईसीआई बैंक ने चंदा कोचर को उनके पद से बर्खास्त कर दिया था. बैंक ने माना है कि चंदा कोचर ने बैंक की आचार संहिता का उल्लंघन किया है. बैंक ने कहा कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने बैंक की आंतरिक पॉलिसी के तहत चंदा कोचर को बतौर 'टर्मिनेशन फॉर कॉज़' करने का फैसला किया है. चंदा कोचर को नौकरी से निकाले जाने के बाद उनके मौजूदा और भविष्य में मिलने वाले सभी फायदे खत्म कर दिए जाएंगे. उनके बोनस, इंक्रीमेंट, स्टॉक ऑप्शन या मेडिकल बेनेफिट तो बंद किए ही जाएंगे, अप्रैल 2009 से मार्च 2018  तक जो भी बोनस उन्हें दिए गए हैं, बैंक उन्हें वापस भी वसूलेगा. इससे पहले, ICICI बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन ग्रुप के एमडी वेणुगोपाल धूत पर सीबीआई ने केस कर दिया था. उन पर आपराधिक षड्यंत्र रचने और लोन बांटने में गड़बड़ियां करने के मामले में केस दर्ज किया गया है. CBI ने 3,250 करोड़ रुपए के ICICI बैंक- वीडियोकॉन (ICICI Bank-Videocon) लोन मामले में कथित अनियमितताओं के संबंध में एक FIR दर्ज करने के साथ ही मुंबई में समूह के मुख्यालय और औरंगाबाद में कार्यालयों में गुरुवार को छापे भी मारे. वहीं चंदा कोचर, दीपक कोचर और वेणुगोपाल धूत के खिलाफ षड्यंत्र का केस दर्ज करने वाले सीबीआई अधिकारी का तबादला कर दिया गया था. एसपी सुधांशु धर मिश्रा सीबीआई के बैंकिंग फ्रॉड और सिक्योरिटी फ्रॉड सेल के अधिकारी थे. उन्होंने 22 जनवरी 2019 को चंदा कोचर के खिलाफ एफआईआर पर हस्ताक्षर किए थे. उनका तबादला सीबीआई की इकोनॉमिक ऑफेन्स की रांची ब्रांच में कर दिया गया है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2TniLOv

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S