सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Indian Railway: 1 लाख से ज्यादा पदों पर निकलेगी वैकेंसी, इस दिन जारी होगा नोटिफिकेशन

सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) इस साल की सबसे बड़ी भर्ती करने वाला है. खबर है कि रेलवे 2019-20 में 2 लाख 30 हजार पदों पर वैकेंसी निकालेगा. एनडीटीवी की खबर के अनुसार इस साल रेलवे 1 लाख 31 हजार पदों और अगले साल 99 हजार पदों पर भर्तियां करेगा जबकि 2 सालों में रेलवे 4 लाख भर्तियां करने वाला है. 2 लाख 30 हजार पदों पर भर्ती 2 फेज में होगी. पहले फेज में रेलवे 1 लाख 31 हजार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा जबकि दूसरे फेज में 99 हजार पदों पर भर्तियां होंगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे 1 लाख 31 हजार पदों पर नोटिफिकेशन फरवरी या मार्च में जारी करेगा जबकि 99 हजार पदों के लिए मई-जून 2020 में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. आपको बता दें कि साल 2018 में Railway Recruitment Board (RRB) ग्रुप सी एएलपी, टेक्नीशियन के 60 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली थी. इसके अलावा पिछले साल ही ग्रुप डी के 62 हजार 907 पदों पर भी वैकेंसी निकली थी. ग्रुप सी और ग्रुप डी दोनों ही भर्तियों की प्रक्रिया चल रही है. ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आना है. ग्रुप डी का रिजल्ट फरवरी के मध्य में जारी किया जाएगा. उम्मीदवार अपने रीजन की RRB वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रेलवे में फिलहाल अभी कई वैकेंसी हैं, जिनके लिए आवेदन किया जा सकता है- वेस्ट सेंट्रल रेलवे (Railway Recruitment 2019) पद का नाम: अपरेंटिस योग्यता: 12वी और ITI कुल पदों की संख्या: 1561 अनुभव: फ्रेशर आवेदन करने की अंतिम तिथि: 09 फरवरी 2019 नोर्थेर्न रेलवे अपरेंटिस की भर्ती वहीं नोर्थेर्न रेलवे (Northern Railway) ने हाल ही में अपरेंटिस के 1092 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली थी. अब इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है. आप इन पदों पर 31 जनवरी 2019, रात 12 बजे से पहले तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 10वीं और ITI पास होना अनिवार्य है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Gefk9c

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S