सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Budget speech 2019: पीयूष गोयल के बजट भाषण की अब तक की बड़ी बातें, किया ये बड़ा ऐलान

बजट सत्र की शुरुआत संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ हुई. संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा और यह वर्तमान सरकार के तहत संसद का यह अंतिम सत्र होगा. इस सत्र के दौरान 10 बैठकें होंगी. वहीं आज 1 फरवरी को मौजूदा सरकार के जरिए अपने कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया जा रहा है. यह 16वीं लोकसभा का आखिरी बजट सत्र है. पीयूष गोयल के बजट भाषण की अब तक की बड़ी बातें- कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- भारत ठोस रूप से विकास और समृद्धि की ओर अग्रसर है. हमारी सरकार ने कमरतोड़ महंगाई की कमर ही तोड़ दी है. अंतरिम बजट में मोदी सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना का बजट 50 फीसदी बढ़ा सकती है. सूत्रों के मुताबिक सरकार को लगता है कि ये महत्वाकांक्षी योजना लोकसभा चुनाव में उसे मिडिल क्लास का वोट दिला सकती है. भारत ने पिछले पांच वर्षों में बड़े पैमाने पर एफडीआई आकर्षित किया है जैसे कि 239 बिलियन डॉलर. उन्होंने कहा- स्वच्छ बैंकिंग सुनिश्चित करने के लिए लागू किए गए उपायों की संख्या, गैर-निष्पादित ऋणों की वसूली के लिए एक संकल्प अनुकूल तंत्र स्थापित किया गया है. महंगाई 10.1 फीसदी से घटकर 2.12 फीसदी पर आ गई है. हमारी सरकार में दम था कि हम रिजर्व बैंक को कहें कि वह बैड लोन को देखे और उसे ठीक करे. पीयूष गोयल ने कहा कि कर्ज लेकर रखने वाले या तो कर्ज चुका रहे हैं या देश छोड़कर भाग रहे हैं. हमारी सरकार की उपलब्धि रही कि हमने सोच बदलने का अथक प्रयास किए और देश के आत्म विश्वास को बढ़ाया. कार्यवाहक वित्त मंत्री ने कहा- हमारी सरकार की उपलब्धि रही है कि हमने सोच को बदलने के अथक प्रयास किए और देश के आत्म-विश्वास को बढ़ाया. हमारी सरकार ने कमर तोड़ महंगाई की कमर तोड़ी है. दिसंबर 2019 में महंगाई दर 2.9 पर आ गई. 2014-2018 के दौरान, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.53 करोड़ घर बनाए गए. किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य है. दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना शुरू की है. 2 हेक्टेयर तक की जमीन वाले किसानों को सीधे पैसे मिलेंगे. छोटे किसानों को हर साल 6 हजार रुपए सीधे खाते में दिए जाएंगे. 12 करोड़ किसानों को फायदा होगा.1 दिसंबर 2018 से लागू होगी ये योजना. किसानों के कल्याण के लिए और उनकी आय दोगुनी करने के लिए सभी 22 फसलों के उत्पादन लागत में एमएसपी को 1.5 गुना बढ़ाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है. 2019-19 के संशोधित अनुमान में राजकोषीय घाटे को 3.4% तक लाया गया है. पहले सिर्फ छोटे व्यापारियों पर लोन वापस करने की चिंता रहती थी, हमारे प्रयास से अब बड़े व्यापारियों को भी लोन वापस करने की चिंता रहती है. पीयूष गोयल ने बजट भाषण में इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त रही है. उन्होंने कहा कि स्थायी ग्रोथ के लिए देश ने पिछले पांच साल में काफी काम किया है. उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है. ऐसे समय में जब NSSO के जॉब डेटा से हर तरफ खलबली मची है तब पीयूष गोयल के दावे नए विवाद खड़ा कर सकते हैं. देश के बैंकों की स्थिति पर बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकारी बैकों की वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए 2.6 लाख करोड़ रु. का निवेश किया गया. अब तक तीन लाख करोड़ रुपए बैंकों को वापस मिले हैं. बड़े डिफॉल्टर भी सरकार से नहीं बचने वाले हैं.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2B84SN1

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S