यूपी पुलिस ने नोएडा में अपने ही महकमे के दो अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. एक कॉल सेंटर से आठ लाख रुपए की वसूली के मामले में एसएसपी ने नोएडा सेक्टर 20 थाने के एसएचओ मनोज पंत को गिरफ्तार कर लिया है. थाने से ही आठ लाख रुपए बरामद हुए. साथ ही एसएसपी ने इस मामले में तीन टीवी पत्रकारों को भी गिरफ्तार किया. मिली जानकारी के अनुसार, एसएचओ को थाने में ही गिरफ्तार किया गया, जब कि इंस्पेक्टर जयवीर एसएसपी के आने से पहले ही गायब हो गया. जयवीर अभी भी फरार है.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2sUpvHZ
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2sUpvHZ
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें