सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जम्मू-कश्मीर: राजपोरा इलाके में मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, पिछले 24 घंटे में हुए दो बड़े हमले

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के राजपोरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं. इनकी पहचान शहीद अहमद बाबा और अनियत अहमद जिगर के रूप में हुई है. दोनों आतंकवादियों के जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े होने की बात सामने आई है. उनके पास से एक एसएलआर और एक पिस्टल बरामद की गई है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिन में दो आतंकी हमले हुए थे. इन हमलों में सीआरपीएफ के दो जवान समेत कुल 12 लोग घायल हुए थे. इसके बाद से ही सुरक्षा बल जगह-जगह कॉबिंग कर आतंकियों की तलाश में जुटे थे. Jammu and Kashmir: Two terrorists killed in encounter with security forces in Rajpora area of Pulwama, identified as Shahid Ahmad Baba and Aniyat Ahmad Ziger. Both terrorists are affiliated with Jaish-e-Mohammed (JeM). One SLR and one Pistol recovered from them. https://t.co/EDXk1xmvZF — ANI (@ANI) February 1, 2019 आतंकियों ने दम्हाल हांजीपोरा कुलगाम में ग्रेनेड हमला किया था आतंकियों ने बीते गुरुवार को शेरबाग अनंतनाग में सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया था. हमले में दो सीआरपीएफ जवान समेत 8 लोग जख्मी हो गए थे. हमले के बाद आतंकी वहां से भागने में कामयाब रहे. बीते चौबीस घंटों में दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों पर यह दूसरा आतंकी हमला है. इससे पूर्व गत बुधवार को आतंकियों ने दम्हाल हांजीपोरा कुलगाम में पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला किया था, जिसमें चार लोग जख्मी हो गए थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते गुरुवार को दोपहर 12 बजे के करीब आतंकियों ने शेरबाग में पुलिस चौकी के बाहर बाजार में खड़े सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड से हमला किया था. ग्रेनेड जवानों से कुछ ही दूरी पर गिरा और एक जोरदार धमाके के साथ फट गया. धमाके के साथ फैली अफरा-तफरी में आतंकी भागने में कामयाब रहे थे ग्रेनेड से हुए धमाके में 6 लोग जिनमें चार महिलाएं जबकि दो सीआरपीएफ कर्मी जख्मी हुए हैं. घायलों की पहचान इरफान अहमद डार, मोहम्मद हुसैन भट्ट, इसके अलावा चार महिलाएं भी शामिल हैं जिनके नाम रिहाना पत्नी हाजी गुलाम नबी, उसकी बेटी साहिबा, सौफिया और नाजा के रूप में हुई है. वहीं घायल सीआरएफ जवानों की पहचान नरेंद्र कुमार और विशाल पाटिल के रूप में हुई है. धमाके के साथ वहां फैली अफरा-तफरी में आतंकी भागने में कामयाब रहे. पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त कार्यदल ने पूरे इलाके को घेरते हुए आतंकियों की धरपकड़ के लिए एक तलाशी अभियान चलाया. फिलहाल,किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2MNC9lm

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S