सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

किसानों के नाम पर 2 हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला, करेंगे कार्रवाई- कमलनाथ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पूर्व की बीजेपी सरकार पर घोटाले का आरोप लगाया है. कमलनाथ ने किसानों के कर्ज माफी में गलत तरीके से लोगों के नाम शामिल किए जाने और जिन्होंने लोन नहीं लिया उनका नाम भी लिस्ट में होने पर कहा है कि यह 2 हजार करोड़ से भी बड़ा का घोटाला है. Madhya Pradesh CM Nath: Today,I met 2-3 people,none of whom took loans but loans are listed against their names&few others whose names wrongly appear in list of people whose loans were waived.This is a big scam,it expected to be of more than Rs 2000 Crore.We'll take strict action pic.twitter.com/H1wMMQhvlO — ANI (@ANI) January 30, 2019 उन्होंने कहा, 'मैं दो-तीन लोगों से मिला, किसी ने भी लोन नहीं लिया है लेकिन लिस्ट में उनके नाम पर लोन दिखाया गया है.' उन्होंने कहा, 'कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनका नाम गलत तरीके से उस लिस्ट में शामिल हैं, जिनके लोन माफ किए गए हैं.' मुख्यमंत्री ने कहा, 'यह एक बड़ा घोटाला है और यह 2 हजार करोड़ से भी बड़ा हो सकता है. हम लोग इस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे.' मध्य प्रदेश में किसानों की कर्ज माफी की घोषणा के बाद से ही कई तरह की विसंगतियां सामने आ रही हैं. कई किसानों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने लोन नहीं लिया फिर भी उनके नाम लिस्ट में शामिल हैं. इसके साथ ही कई लोगों का नाम गलत तरीके से भी शामिल किया है. दोषी मैनेजरों के खिलाफ होगी कार्रवाई मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि 3-4 जिले के लोगों से मिला. कई ने कहा कि लोन नहीं लिया है फिर भी नाम बकायादारों की लिस्ट में शामिल है. उन्होंने कहा कि यह बीजेपी शासन का बड़ा घोटाला है. मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषी बैंक मैनेजरों के खिलाफ हमारी सरकार कार्रवाई करेगी. प्रदेश में कांग्रेस की नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 17 दिसंबर को पदभार ग्रहण करने के कुछ घंटों के बाद ही प्रदेश में किसानों के दो लाख रुपए तक कृषि लोन माफ करने की घोषणा कर दी थी. विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का यह एक प्रमुख वादा था. प्रदेश सरकार ने कहा कि किसान ऋण माफी योजना का फायदा किसानों को 22 फरवरी से मिलने लगेगा.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2MG8Fpd

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S