सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Union Budget 2019-20 Live: अंतरिम वित्त मंत्री पीयूष गोयल पहुंचे संसद, 11 बजे पेश करेंगे बजट

बजट सत्र की शुरुआत संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ हुई. संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा और यह वर्तमान सरकार के तहत संसद का यह अंतिम सत्र होगा. इस सत्र के दौरान 10 बैठकें होंगी. वहीं आज 1 फरवरी को मौजूदा सरकार के जरिए अपने कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया जाएगा. यह 16वीं लोकसभा का आखिरी बजट सत्र है. दरअसल, अरुण जेटली की सेहत से जुड़ी समस्या के चलते पीयूष गोयल को वित्त मंत्री का प्रभार सौंपा गया है. जिसके कारण वित्त मंत्री पीयूष गोयल आज अंतरिम बजट पेश करेंगे और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि सरकार इसमें समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण से जुड़ी अनेक उपायों की घोषणा कर सकती है. वहीं इस साल लोकसभा चुनाव भी होने हैं. ऐसे में संभावनाएं बनी हुई है कि सरकार का यह बजट लोकसभा चुनाव पर केंद्रित हो सकता है. वहीं सरकार के जरिए अगर किसी तरह की लोकलुभावन घोषनाएं भी इस बजट के जरिए की जाती है तो ऐसी उम्मीदें है कि विपक्ष की ओर से सरकार के लोकलुभावन घोषणाओं का विरोध किया जा सकता है. इन पर रहेगा फोकस वहीं सरकार इस बार बजट में इनकम टैक्स में छूट का दायरा बढ़ाकर मिडिल क्लास के लोगों को राहत दे सकती है. साथ ही इस बार केंद्र सरकार का फोकस किसानों पर भी बना रह सकता है. सरकार के जरिए किसानों के लिए किसी प्रकार की खास घोषणा इस बजट के माध्यम से की जा सकती है. वहीं बीमा और हेल्थ सेक्टर को भी इस बार बजट से काफी उम्मीदें बनी हुई है. साथ ही जीएसटी को लेकर भी सरकार के जरिए बजट के माध्यम से नई घोषणा की जा सकती है. गोल्ड पॉलिसी का इंतजार काफी समय से है, ऐसे में सरकार के जरिए इस बजट में गोल्ड पॉलिसी की घोषणा भी संभव है. वहीं बजट सत्र के दौरान कई अध्यादेशों के स्थान पर विधेयक पारित कराने का सरकार प्रयास करेगी. इसमें मुस्लिम महिला विवाह के अधिकार की सुरक्षा अध्यादेश 2019, भारतीय मेडिकल काउंसिल संशोधन अध्यादेश 2019, कंपनी संशोधन अध्यादेश 2019 शामिल है. इसके अलावा सत्र के दौरान मानव तस्करी की रोकथाम संबंधी विधेयक, आधार संबंधी संशोधन विधेयक, उपभोक्ता संरक्षण विधेयक, डीएनए प्रौद्योगिकी नियमन विधेयक, राष्ट्रीय मेडिकल आयोग विधेयक, नागरिकता संशोधन विधेयक भी पारित कराने का प्रयास किया जाएगा .

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Tr5jJd

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S