सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

VVIP हेलीकॉप्टर घोटाला: वकील का आरोप, राजीव सक्सेना को गैरकानूनी तरीके से भारत लाया गया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वीवीआईपी हेलीकाप्टर, एफसीआरए उल्लंघन मामलों में आरोपी राजीव सक्सेना और दीपक तलवार को हिरासत में ले लिया है. उन्हें दुबई से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है. दुबई के अधिकरियों ने राजीव शमशेर बहादुर सक्सेना को बुधवार की सुबह पकड़ा. लेकिन इस बीच उनके वकील का कहना है कि उनका प्रत्यर्पण गैरकानूनी ढंग से किया गया है. वकील गीता लूथरा का कहना है कि सक्सेना को बुधवार सुबह 9.30 बजे पकड़ा गया और अवैध तरीके से शाम 5.30 बजे भारत ले जाया गया. सक्सेना के वकीलों ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ यूएई में कोई प्रत्यर्पण कार्यवाही शुरू नहीं हुई और उन्हें भारत भेजे जाने के समय अपने परिवार या वकीलों से मिलने नहीं दिया गया. वकील गीता ने आरोप लगाया कि उन्हें (सक्सेना) भारत भेजने से पहले न ही अपने परिवार से बात करने दी गई और न ही अपने वकील से. उन्हें दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक प्राइवेट जेट के जरिए भारत लाया गया. उन्होंने बताया कि जब सक्सेना के वकीलों ने यूएई स्टेट सिक्योरिटी से जानना चाहा कि क्या कुछ हुआ है, तो उन्हें बताया कि सक्सेना फ्लाइट में हैं और उन्हें रोका नहीं जा सकता. आपको बता दें कि सक्सेना और तलवार को धन शोधन के आरोपों में उनकी भूमिका की जांच कर रही ईडी को सौंपा गया है. ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया है और गुरुवार को ही उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. दोनों को स्पेशल विमान के जरिए दिल्ली लाया गया है. अकाउंटेंट का भी काम करने वाले सक्सेना को दुबई के अधिकारियों द्वारा ईडी के आग्रह पर एक अदालत के गैरजमानती वारंट जारी करने के आधार पर भारत भेजा गया. इस मामले में दूसरे आरोपी और कथित बिचौलिये ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन जेम्स मिशेल को पिछले साल दिसंबर में दुबई से प्रत्यर्पित करके भारत लाया गया था. वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है. गौरतलब है कि ईडी ने दुबई में रहने वाले सक्सेना को इस मामले में कई बार तलब किया था और 2017 में चेन्नई हवाई अड्डे से उसकी पत्नी शिवानी सक्सेना को गिरफ्तार भी किया था. वह जमानत पर रिहा चल रही है. ईडी का आरोप है कि सक्सेना, उसकी पत्नी और दुबई स्थित उसकी दो फर्मों ने धन शोधन किया है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2UpHrWs

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S