सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बापू के पोस्टर पर गोली चलाने की मिली हिंदू महासभा को सजा, वेबसाइट हुई हैक

हिंदुत्ववादी संगठन अखिल भारतीय हिंदू महासभा की आधिकारिक वेबसाइट को गुरुवार को हैक हो गई. बुधवार को इस संगठन की ओर से महात्मा गांधी की हत्या की घटना को दोबारा जीवंत करने की कोशिश की गई थी, जिसके बाद टीम केरला साइबर वॉरियर्स की ओर से इस वेबसाइट को हैक कर लिया गया. वेबसाइट के एड्रेस http://www.abhm.org.in/ पर जाने पर जो पेज खुल रहा है, उसपर इस हैकिंग टीम की ओर से इस मामले के आरोपियों पर राष्ट्रदोह का केस चलाने की मांग की गई है. साथ ही पेज पर हिंदू महासभा मुर्दाबाद भी लिखा हुआ है. बता दें कि बुधवार को महात्मा गांधी की 71वीं पुण्यतिथि पर हिंदू महासभा के कुछ सदस्यों का एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें संगठन की राष्ट्रीय सचिव डॉ. पूजा शकुन पांडेय महात्मा गांधी के एक पोस्टर पर एयर पिस्टल से गोली चला रही थीं और पीछे खड़े कुछ लोग नाथूराम गोडसे की जय-जयकार कर रहे थे. इस मामले में अलीगढ़ में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. ये वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत महासभा के कार्यालय पहुंची और वहां मौजूद दो सदस्यों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने पूजा और चार अज्ञात लोगों सहित नौ लोगों के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया गया. इस घटना पर विरोध दर्ज कराने के लिए टीम केरला साइबर वॉरियर्स की ओर से संगठन की वेबसाइट गुरुवार को हैक कर ली गई. हैकरों की ओर से लिखा गया, 'गांधी जी वैश्विक स्तर पर अहिंसा और सही पथ पर चलने के लिए लोगों के प्रेरणा के स्रोत रहे हैं.' इसके साथ ही ये भी लिखा गया कि इन सभी लोगों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए, 'arrest this hippopotamus and her goons under sedition charge as soon as possible'. इसके अलावा पूजा के लिए खासकर एक मैसेज लिखा गया, 'Lose your weight instead of losing your brain b****'. वैसे बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब इस हैकिंग टीम ने हिंदू महासभा की वेबसाइट हैक की हो. इसके पहले केरल में जब बाढ़ आई थी तो हिंदू महासभा के प्रमुख स्वामी चक्रपाणि ने बयान दिया था कि बाढ़ में बस उनकी मदद की जानी चाहिए, जो लोग बीफ नहीं खाते हैं, इसके बाद इस पर विरोध जताने के लिए हैकर्स ने वेबसाइट हैक कर ली थी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RtQu70

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S