सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिद्धू, आमिर, नसीरुद्दीन पर RSS नेता इंद्रेश कुमार का प्रहार, कहा- तीनों हैं गद्दार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता इंद्रेश कुमार ने पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, फिल्म अभिनेता आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह पर कड़ा प्रहार किया है. कुमार ने इनकी तुलना हिंदू राजा जयचंद और मीर जाफर से की. उन्होंने तीनों को गद्दार बताया. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक कार्यक्रम में इंद्रेश कुमार ने कहा, 'तीनों (नवजोत सिंह सिद्धू, आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह) अच्छे अभिनेता हो सकते हैं, लेकिन वो देशद्रोही हैं, इसलिए सम्मान के लायक नहीं हैं.' उन्होंने कहा कि यह मीर जाफर और जयचंद जैसे हैं. Sidhu, Naseeruddin Shah are 'traitors', says Indresh Kumar Read @ANI story | https://t.co/dQ50EmPyaA pic.twitter.com/o5rv63EJff — ANI Digital (@ani_digital) January 29, 2019 आरएसएस नेता ने कहा, 'भारत को अजमल कसाब जैसे मुस्लिम युवाओं की जरूरत नहीं है, हमें पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे अब्दुल कलाम जैसे लोगों की जरूरत है. देश को कसाब, याकूब और इशरत जहां जैसे मुस्लिमों की नहीं, बल्कि कलाम के दिखाए पद पर चलने वाले मुस्लिमों की जरूरत है.' उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले में सुनवाई में देरी के लिए कांग्रेस, वामपंथी, क्षेत्रीय सांप्रदायिक ताकतों और कुछ जजों को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि सभी साधु-संतों को कांग्रेस, वामपंथी दलों के दफ्तरों और उन जजों के घर के बाहर धरना पर बैठ जाना चाहिए, जो इस मामले में देरी कर रहे हैं.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2MD3E0O

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S